पत्नी से अवैध संबंध बना हत्या की वजह, आरोपी 7 दिन की रिमांड पर

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20250421 WA0051

आसनसोल :  बाराबनी थाना क्षेत्र के बलियापुर ग्राम में एक व्यक्ति की हत्या और साक्ष्य मिटाने के गंभीर मामले में पुलिस ने धनंजय चक्रवर्ती नामक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे शुक्रवार को आसनसोल जिला अदालत के सीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर 7 दिनों की पुलिस रिमांड मंजूर की है। यह मामला मृतक भजन चक्रवर्ती के भाई द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर सामने आया है, जिसमें हत्या के पीछे अवैध संबंध का संदेह जताया गया है।

IMG 20240918 WA0025

क्या है मामला?
जानकारी के अनुसार, 6 मई को भजन चक्रवर्ती अचानक लापता हो गया था। जब अगले दिन भी उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो पत्नी ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इसी बीच कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि भजन को आखिरी बार आरोपी धनंजय चक्रवर्ती के वाहन में देखा गया था। इस पर धनंजय ने खुद ही परिजनों को बलियापुर के तालाबों में खोजबीन करने की सलाह दी।

इसके बाद जब तालाबों में तलाश शुरू हुई तो एक तालाब के किनारे भजन चक्रवर्ती बेहोशी की हालत में पाया गया, जिसमें उसका सिर पानी में और पैर जमीन पर था। शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान थे। तत्काल उसे आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

अवैध संबंध बना हत्या की वजह?
मृतक के भाई का आरोप है कि धनंजय चक्रवर्ती का मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध था और इसी वजह से उसने अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर भजन चक्रवर्ती की गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में शव को तालाब में फेंक दिया।

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या), 238 (साक्ष्य मिटाना) तथा 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की सत्रवाद संख्या 50/2025 है।

पुलिस ने अदालत से रिमांड की मांग करते हुए कहा कि मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भी तलाश की जानी है और पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच आवश्यक है। अदालत ने पुलिस की दलीलों को मानते हुए आरोपी को 7 दिन की रिमांड पर भेज दिया।

जांच में जुटी पुलिस
बाराबनी थाना पुलिस अब भजन चक्रवर्ती की मौत के पीछे की पूरी साजिश की परतें खोलने में जुटी है। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हो चुका है कि हत्या पूर्व नियोजित थी और साक्ष्य मिटाने का भी प्रयास किया गया। पुलिस अब मृतक की पत्नी की भूमिका की भी जांच कर रही है।

IMG 20250313 WA0075

इलाके में इस घटना को लेकर सन्नाटा और आक्रोश दोनों का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि हत्या की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को कड़ी सजा मिले।

Leave a Comment

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 3 3 5 0 2
Users Today : 22
Users Yesterday : 23