दुर्गापुर में हरि मंदिर से सोना-नकदी चोरी, श्रद्धालु आक्रोशित

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

दुर्गापुर :  नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 16 स्थित झंडाबाद का ऐतिहासिक हरि मंदिर गुरुवार तड़के पहली बार बड़ी चोरी की घटना का शिकार बन गया। सुबह मंदिर की सफाई करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा पड़ा है और दानपेटी के ताले भी चकनाचूर हैं। मंदिर से करीब 5 से 6 हजार रुपये नकद गायब मिले, जबकि पेटी में रखे सिक्कों को चोरों ने नहीं छुआ। इसके अलावा राधा-कृष्ण मंदिर से लगभग पांच तोले का सोने का टीका, चांदी का ₹5 का नूपुर और राधा के गले का चांदी का हार भी चोरी हो गया।

IMG 20250814 WA0055

मंदिर से जुड़े 80 वर्षीय वरिष्ठ श्रद्धालु निरोध वरन शाहा ने आंसुओं भरी आंखों से कहा, “जिंदगी में यहां कभी चोरी नहीं देखी थी। रात को मंदिर बंद कर सोए थे, सुबह यह मंजर देखकर दिल टूट गया।” घटना की खबर मिलते ही इलाके के पूर्व पार्षद सुशील चटर्जी मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। दुर्गापुर थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी।

IMG 20240918 WA0025

चटर्जी ने बताया कि यह मंदिर स्थानीय आस्था का केंद्र है और अब तक यहां ऐसी घटना नहीं हुई थी। उन्होंने अफसोस जताया कि मंदिर के आसपास CCTV कैमरे नहीं लगे हैं, जिससे जांच में कठिनाई हो रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से चोरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।

IMG 20250511 WA0050

पुलिस का कहना है कि तकनीकी और पारंपरिक तरीकों से जांच की जा रही है और जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा। इस घटना ने पूरे इलाके में श्रद्धालुओं और निवासियों में गहरी नाराजगी पैदा कर दी है। लोग मानते हैं कि ऐसे धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए स्थायी पहरा और निगरानी कैमरों की व्यवस्था आवश्यक है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Comment

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 3 5 6 2 7
Users Today : 5
Users Yesterday : 30