
आसनसोल : गुरुवार को पूर्व रेलवे के लिए गर्व का अवसर आया, जब रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के दो कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस 2025 के मौके पर ‘राष्ट्रपति पदक (मेधावी सेवा)’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सियालदह मंडल के सहायक उपनिरीक्षक श्यामलेंदु भूषण चंदा और आसनसोल मंडल के प्रधान आरक्षक अमित कुमार मलिक को प्रदान किया गया।

यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें कर्तव्यपालन में असाधारण निष्ठा, अटूट समर्पण और ईमानदारी के लिए दिया गया है। दोनों कर्मियों की सेवाएं आरपीएफ के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही हैं और यह बल के उस मिशन को और सशक्त बनाती हैं, जिसका उद्देश्य रेल यात्रियों और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर आरपीएफ महानिदेशक, नई दिल्ली तथा पूर्व रेलवे के महानिरीक्षक-कम-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अमिया नंदन सिन्हा ने दोनों सम्मानित कर्मियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने उनके उत्कृष्ट पेशेवर कौशल और पूर्व रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था में योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे उदाहरण न केवल बल के गौरव को बढ़ाते हैं, बल्कि युवा कर्मियों को भी प्रेरित करते हैं।















Users Today : 5
Users Yesterday : 30