डॉक्टरों की लापरवाही से मासूम की मौत, अस्पताल में हंगामा

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

IMG 20240814 WA0097

IMG 20250815 WA0252

दुर्गापुर :  शुक्रवार को दुर्गापुर महकमा अस्पताल में तीन साल छह माह के मासूम की मौत के बाद परिजनों ने भारी हंगामा किया। आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण बच्चे की जान गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव फैल गया और स्थिति संभालने के लिए पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, दुर्गापुर के बी-जोन, रामानुजम निवासी ऋक बावरी को गुरुवार को हल्का बुखार होने पर परिजन दुर्गापुर निगम के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दुर्गापुर उप-मंडल अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि शिशु रोग विशेषज्ञ को दिखाने के बावजूद भी डॉक्टरों ने बच्चे को भर्ती नहीं किया और केवल दवाएं देकर घर भेज दिया।

शुक्रवार सुबह बच्चे की तबीयत अचानक और बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर मृतक के परिवार और रिश्तेदारों ने अस्पताल के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना था कि रेफर पेपर होने के बावजूद ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने भर्ती से इनकार किया, जिससे बच्चे की जान चली गई।

वहीं, अस्पताल के एक डॉक्टर ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि परिजनों ने कोई रेफर पेपर नहीं दिखाया और जब भर्ती करने को कहा गया तो उन्होंने खुद मना कर दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर शव को परिवार के साथ घर भेजा और स्थिति को सामान्य किया।

IMG 20250511 WA0050

IMG 20250814 WA0055

Leave a Comment

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 3 5 6 2 7
Users Today : 5
Users Yesterday : 30