ईसीएल में तीन माह का सतर्कता जागरूकता अभियान हुआ आरंभ

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

कुल्टी :  सोमवार 18 अगस्त 2025 को ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) मुख्यालय, संकल्प हॉल में 2025 के सतर्कता कैलेंडर के साथ तीन माह का सतर्कता जागरूकता अभियान आरंभ हुआ। इस अभियान का शुभारंभ ईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) सतीश झा ने किया। इस मौके पर निदेशक (तकनीकी/संचालन) नीलाद्रि रॉय, निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) गिरीश गोपीनाथन नायर, निदेशक (मानव संसाधन) गुंजन कुमार सिन्हा सहित ईसीएल मुख्यालय के सभी विभागाध्यक्ष और विभिन्न क्षेत्रों के महाप्रबंधक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आगामी तीन महीनों, अर्थात 18 अगस्त 2025 से 17 नवंबर 2025 तक चलने वाले जागरूकता अभियान की विस्तृत गतिविधियों का कैलेंडर भी जारी किया गया। इस वर्ष अभियान का विषय “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” रखा गया है।

IMG 20250511 WA0050

निदेशकों ने अपने संबोधन में सतर्कता को कंपनी की प्रगति और पारदर्शिता से जोड़ते हुए कहा कि ऐसे अभियान केवल भ्रष्टाचार-निरोध तक सीमित नहीं रहते, बल्कि यह संगठनात्मक विकास और कर्मचारियों में नैतिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों से सक्रिय भागीदारी की अपील की ताकि यह अभियान केवल एक औपचारिक कार्यक्रम न रहकर व्यवहारिक परिणाम भी दे सके।

सीएमडी सतीश झा ने कहा कि सतर्कता का अर्थ केवल नियमों का पालन करना ही नहीं, बल्कि कार्य संस्कृति को सुधारना और संगठन की प्रगति सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने कर्मचारियों को यह संदेश दिया कि प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता और ईमानदारी अपनाना ही कंपनी को आगे बढ़ाने की कुंजी है। झा ने कहा कि “यदि प्रत्येक कर्मचारी सतर्कता को अपनी जिम्मेदारी समझे तो न केवल कंपनी लाभान्वित होगी बल्कि समाज में भी सकारात्मक संदेश जाएगा।”

IMG 20240918 WA0025

कार्यक्रम का समापन महाप्रबंधक (सतर्कता) मनीष दास के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने अभियान के विषय “हमारी साझा जिम्मेदारी” पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि जब तक सभी एकजुट होकर प्रयास नहीं करेंगे, सतर्कता जागरूकता का उद्देश्य पूरा नहीं होगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 3 5 6 2 2
Users Today : 0
Users Yesterday : 30