रानीगंज की आवाज बुलंद : टीडीबी कॉलेज, धंसान व नगर पालिका मुद्दा

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

रानीगंज :  भाजपा नेता एवं आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर जितेन्द्र तिवारी ने रानीगंज विधानसभा केंद्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ. बिजन मुखर्जी और मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह के साथ संवाददाता सम्मेलन किया। यह बैठक अंजना सिनेमा हॉल के पास भाजपा कार्यकर्ता संजय यादव के आवास पर आयोजित हुई। इसमें तीन मुख्य मुद्दों को उठाया गया – रानीगंज टीडीबी कॉलेज में पाँच विषयों पर बंद हुई पोस्ट ग्रेजुएट पढ़ाई को पुनः चालू करना, धंसान प्रभावित क्षेत्र में 300 मीटर की निर्माण रोक हटाना और रानीगंज नगर पालिका का अस्तित्व वापस पाना।

तिवारी ने कहा कि रानीगंज टीडीबी कॉलेज जिले का सबसे बड़ा कॉलेज है, जिसे कभी सेमी यूनिवर्सिटी का दर्जा प्राप्त था। मगर प्रबंधन की कमजोर शिक्षा नीति के कारण यहाँ पाँच विषयों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई बंद कर दी गई। उन्होंने इसे रानीगंज के छात्रों और अभिभावकों के साथ धोखा बताते हुए कहा कि जनता को इसके विरोध में आवाज उठानी चाहिए।

उन्होंने धंसान प्रभावित क्षेत्रों में 300 मीटर के दायरे में निर्माण प्रतिबंध को भी अनुचित बताया। तिवारी ने आरोप लगाया कि यह फैसला रानीगंज के विकास को रोकने के लिए साजिशन लिया गया है। भाजपा की ओर से इस प्रतिबंध को खत्म करने की पहल की जाएगी।

तीसरे मुद्दे पर तिवारी ने साफ कहा कि आसनसोल नगर निगम में रानीगंज, जामुड़िया और कुल्टी का विलय एक गलत कदम था। इससे खासकर रानीगंज के लोग नगर सेवाओं से वंचित हो गए हैं। उन्होंने मांग रखी कि बोरो ऑफिस को पूर्ण स्वायत्तता दी जाए, ताकि बजट बनाने, टेंडर पास करने और छोटे-बड़े कामों की अनुमति देने का अधिकार बोरो चेयरमैन को मिल सके। फिलहाल बोरो ऑफिस सिर्फ ‘Let’s ऑफिस’ की तरह काम कर रहा है।

IMG 20250511 WA0050

एक सवाल के जवाब में तिवारी ने स्पष्ट किया कि रानीगंज को आसनसोल नगर निगम में मिलाने का निर्णय उनका नहीं था, बल्कि सत्ता पक्ष के विधायकों का। विधानसभा में बिल पास कराकर यह विलय कराया गया था। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे बाली नगर पालिका को हावड़ा नगर निगम से अलग कर पुनः अस्तित्व दिया गया, वैसे ही रानीगंज को भी अलग कर नगर पालिका बहाल किया जाए।

IMG 20240918 WA0025

तिवारी ने कहा कि यदि जनता इसके लिए आंदोलन का रास्ता अपनाती है तो भाजपा का स्थानीय नेतृत्व हर स्तर पर संघर्ष के लिए तैयार है। उन्होंने दावा किया कि रानीगंज की जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और रानीगंज नगर पालिका का पुनर्गठन अब समय की मांग है।

Leave a Comment

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 3 3 5 0 2
Users Today : 22
Users Yesterday : 23