आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल अस्पताल में भर्ती

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद पश्चिम बंगाल भाजपा की राज्य सचिव एवं आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले वह अपने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल थीं। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। सांस लेने में तकलीफ और शुगर लेवल बढ़ने की समस्या सामने आने पर उन्हें पहले आसनसोल के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की सलाह पर बाद में बेहतर इलाज हेतु कोलकाता रेफर कर दिया गया।

IMG 20250511 WA0050

स्वास्थ्य को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में चिंता

विधायक के मीडिया प्रभारी अनमोल सिंह ने बताया कि उनकी तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। लगातार क्षेत्रीय कार्यक्रमों और जनता से जुड़े कामों में व्यस्त रहने के कारण उनकी सेहत प्रभावित हुई है। हालांकि, उन्होंने विस्तृत स्वास्थ्य जानकारी साझा करने से परहेज़ किया।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। वर्तमान में उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

समर्थकों ने की शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना

अग्निमित्रा पाल की तबीयत बिगड़ने की खबर फैलते ही आसनसोल सहित पूरे पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में चिंता का माहौल बन गया। सोशल मीडिया पर भी लोग विधायक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने कहा कि विधायक हमेशा जनता के बीच सक्रिय रहती हैं और क्षेत्रीय समस्याओं को नजदीक से समझकर समाधान के लिए तत्पर रहती हैं। ऐसे में उनका अचानक बीमार होना लोगों के लिए चिंता का विषय है।

IMG 20240918 WA0025

संगठन लगातार ले रहा अपडेट

भाजपा संगठन और कार्यकर्ता लगातार उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट ले रहे हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि डॉक्टरों की अनुमति मिलने तक उन्हें आराम करने की सख्त सलाह दी गई है।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि अग्निमित्रा पाल की स्थिति अभी स्थिर है, लेकिन एहतियात के तौर पर गहन निगरानी जारी रहेगी। विधायक की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर से पूरे आसनसोल दक्षिण क्षेत्र में हलचल मच गई है और लोग उनके जल्द स्वस्थ होकर सक्रिय राजनीति में लौटने की कामना कर रहे हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 3 5 6 2 1
Users Today : 29
Users Yesterday : 30