
आसनसोल : पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने यात्री संरक्षा बढ़ाने के एक समर्पित प्रयास में, “यात्री सुरक्षा” पहल के तहत ट्रेन संख्या 13288 (दक्षिण बिहार एक्सप्रेस) में एक मोबाइल फ़ोन चोर को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया है। यह अभियान 23 अगस्त, 2025 की रात मधुपुर और आसनसोल के बीच चलाया गया।
एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरपीएफ टीम ने त्वरित छापेमारी की और स्लीपर कोच में एक संदिग्ध व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में देखा। जब उससे संपर्क किया गया, तो उसने भागने की कोशिश की लेकिन उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। तलाशी में एक चोरी हुआ एप्पल आईफोन मिला, जिसके बारे में संदिग्ध व्यक्ति संतोषजनक ढंग से कुछ नहीं बता सका।

आगे की पूछताछ में लखीसराय निवासी 23 वर्षीय आरोपी ने रेल यात्रियों की मोबाइल फोन चुराने की बात स्वीकार की। उक्त बरामद फोन की आगे की जांच के लिए राजकीय रेलवे पुलिस को सौंप दिया गया है।
जीआरपी ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। यह सफल कार्रवाई पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत ट्रेनों और स्टेशनों पर यात्रा करने वाले यात्रियों की संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आरपीएफ के अथक प्रयासों को दर्शाती है।















Users Today : 27
Users Yesterday : 30