बसतीन बाजार में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी, दुकानदार चिंतित

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  बुधवार को शहर के अति व्यस्त बसतीन बाजार में अचानक आग भड़क उठी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दोपहर के समय बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई और देखते ही देखते लपटें फैलने लगीं। मौके पर मौजूद दुकानदार जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।सूचना पाकर पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची।

IMG 20250511 WA0050

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन आग लगने से बाजार में दहशत का माहौल बन गया।स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि यह इलाका बार-बार ऐसी घटनाओं का शिकार बन रहा है। पहले भी कई बार शॉर्ट सर्किट से आग लग चुकी है,

IMG 20240918 WA0025

लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। वहीं, बाजार में अतिक्रमण और तारों के जाल के कारण खतरा लगातार बना हुआ है।दुकानदारों ने चिंता जताते हुए कहा कि त्योहारों का समय नजदीक है और बाजार में भीड़ बढ़ने वाली है।

IMG 20250827 WA0054

ऐसे में अगर आग की कोई बड़ी घटना घटित हुई तो भयंकर हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र बिजली व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

Leave a Comment

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 3 5 6 1 6
Users Today : 24
Users Yesterday : 30