दुर्गापुर स्कूल में सिगरेट विवाद से हड़कंप

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

दुर्गापुर :  सोमवार को पश्चिम बर्धमान जिले के नेपालीपारा हिंदी हाई स्कूल में नौवीं कक्षा के दो छात्रों के शौचालय में सिगरेट पीते हुए पकड़े जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया। घटना 23 अगस्त की बताई जा रही है। गुप्त निगरानी के दौरान दोनों छात्रों पर सिगरेट पीने का आरोप लगा। स्कूल प्रशासन ने तुरंत उनके माता-पिता को बुलाया। एक अभिभावक ने आकर शिक्षकों से माफी मांगी और भविष्य में ऐसा न करने का आश्वासन दिया।

हालांकि, दूसरे छात्र के परिजनों का रुख विवादित रहा। आरोप है कि आरोपी छात्र के पिता और चाचा स्कूल में घुस गए और तीन घंटे तक उत्पात मचाते रहे। उन्होंने क्लासरूम के दरवाजों पर लात मारी और लोहे की ग्रिल को हिलाकर शिक्षकों में डर पैदा किया। कथित रूप से शिक्षकों को जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस घटना ने स्कूल परिसर में तनाव का माहौल बना दिया।

IMG 20250511 WA0050

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रधानाध्यापक डॉ. कलीमुल हक ने बताया कि घटना के दो दिन बाद यानी 25 अगस्त को कोकवेन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। प्रधानाध्यापक ने आगे बताया कि यदि आवश्यक हुआ तो वह राज्य के शिक्षा मंत्री प्रदीप मजूमदार और पुलिस आयुक्त को भी ईमेल द्वारा इस मामले से अवगत कराएंगे।

स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुकुटकांति नाहा ने कहा कि शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार स्वीकार्य नहीं है और आरोपी अभिभावक को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार की हिंसा या धमकी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

IMG 20240918 WA0025

इस बीच, आरोपी छात्र के चाचा खुर्शीद अली ने स्कूल में तोड़फोड़ की कोई घटना न होने का दावा किया और कहा कि उनके दादा इस मामले पर विश्वास नहीं करना चाहते थे। उन्होंने यह भी कहा कि वे छात्र के लिए निकोटीन टेस्ट कराने की तैयारी कर रहे हैं। कुछ शिक्षकों ने गुस्से में आकर डीएनए या निकोटीन टेस्ट कराने की बात कही।

इस विवाद ने स्थानीय प्रशासन, पुलिस और स्कूल प्रशासन की जिम्मेदारी पर सवाल खड़ा किया है। ग्रामीणों और अभिभावकों में भी इसे लेकर चिंता और आक्रोश देखा गया। लोगों की मांग है कि मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Leave a Comment

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 3 5 6 0 7
Users Today : 15
Users Yesterday : 30