आसनसोल : यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कोलकाता से जम्मू तवी के लिए एकतरफा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त क्षमता और लचीलापन प्रदान करेगी। 03151 कोलकाता-जम्मू तवी एकतरफा स्पेशल ट्रेन 05.09.2025 और 06.09.2025 को 23:55 बजे कोलकाता से रवाना होगी तथा तीसरे दिन 14:00 बजे जम्मू तवी पहुँचेगी। यह ट्रेन अपने मार्ग में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के कोच की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

















Users Today : 13
Users Yesterday : 30