दामोदर नदी में नहाने गए दो छात्र लापता, खोज जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

कुल्टी :  शनिवार को आसनसोल के मदरसा अशरफिया से कुल्टी के डिसेरगढ़ मजार शरीफ इलाके में दामोदर नदी में नहाने गए छात्रों के साथ बड़ा हादसा हो गया। नहाते समय अचानक गहरे पानी में चले जाने से दो छात्र तनवीर और राकीब नदी में डूब गए। घटना होते ही अन्य छात्रों ने शोर मचाकर स्थानीय लोगों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौके पर पहुँच गए। तुरंत ही राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। गोताखोरों को बुलाया गया और नाव के सहारे दोनों छात्रों की खोजबीन शुरू की गई। नदी में पानी का बहाव तेज होने और गहराई अधिक होने के कारण खोज अभियान में कठिनाई आ रही थी।

IMG 20250511 WA0050

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरी कोशिश की जा रही है कि दोनों छात्रों को जल्द से जल्द ढूंढ निकाला जाए। वहीं, घटनास्थल पर भीड़ जुटी रही और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दामोदर नदी में इस तरह की घटनाएँ अक्सर होती रहती हैं, क्योंकि कई छात्र और युवक बिना सुरक्षा के नहाने पहुँच जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि नदी किनारे चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा व्यवस्था अनिवार्य की जाए।

IMG 20240918 WA0025

समाचार लिखे जाने तक दोनों लापता छात्रों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार खोजबीन में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 3 5 5 4 2
Users Today : 36
Users Yesterday : 35