आसनसोल में ट्रक चालक पर हमला, अवैध वसूली पर बवाल

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  शनिवार को कुल्टी थाना अंतर्गत सकतोड़िया पुलिस फाड़ी इलाके के डिसरगढ़-पुरुलिया बॉर्डर पर देर रात घटी घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया। आरोप है कि पुलिस के नाम पर पैसे वसूलने वाले एक गुंडे ने ट्रक चालक से अवैध वसूली की कोशिश की। जब चालक ने पैसे देने से इनकार किया तो गुंडे ने उस पर डंडे से हमला कर दिया। हमले में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका माथा फट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल चालक सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसी दौरान उसके खलासी ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो उसे भी बेरहमी से पीटा गया। घटना से आक्रोशित अन्य ट्रक चालकों ने तत्काल सड़क जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

IMG 20250511 WA0050

पुलिस-गुंडा गठजोड़ का आरोप

ट्रक चालकों का कहना है कि इस इलाके में लंबे समय से अवैध वसूली चल रही है। उनका आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से बॉर्डर पर वसूली की जाती है और जो चालक विरोध करते हैं, उन्हें धमकाया या पीटा जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। आए दिन इस तरह की घटनाएँ होती हैं, लेकिन पुलिस की ओर से सख्त कदम नहीं उठाया जाता।

प्रदर्शनकारियों की चेतावनी

घटना के बाद गुस्साए ट्रक चालकों ने नारेबाजी करते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और पुलिस-गुंडा गठजोड़ की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। चालकों ने साफ चेतावनी दी कि अगर दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे अनिश्चितकालीन सड़क जाम करने को मजबूर होंगे। उनका कहना था कि सड़कें सभी के लिए हैं, लेकिन अवैध वसूली और मारपीट ने उनकी जिंदगी को असुरक्षित बना दिया है।

IMG 20240918 WA0025

पुलिस की सफाई

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है। हालांकि, ट्रक चालकों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। उनका आरोप है कि सिर्फ दिखावटी कार्रवाई की जाती है और कुछ दिन बाद वही हालात वापस लौट आते हैं।

बड़ा बवाल खड़ा होने की आशंका

स्थानीय लोगों ने चेताया है कि यदि इस बार भी ठोस कदम नहीं उठाया गया तो हालात बिगड़ सकते हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही और गुंडों का आतंक इलाके को असुरक्षित बना रहा है। उन्होंने मांग की कि सरकार और पुलिस प्रशासन को तुरंत हस्तक्षेप कर दोषियों को सलाखों के पीछे डालना चाहिए।

Leave a Comment

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 3 5 5 4 5
Users Today : 39
Users Yesterday : 35