दुर्गापुर में महिला वकील से छेड़छाड़, हत्या की कोशिश पर हंगामा

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

दुर्गापुर :  रविवार को दुर्गापुर कोर्ट परिसर से जुड़े एक सनसनीखेज मामले ने पूरे शहर को दहला दिया। यहां एक महिला वकील के साथ छेड़छाड़ और उसकी हत्या की कोशिश के आरोप में दुर्गापुर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में विक्रम मंडल, जुनैद शकील, मिथिलेश यादव और अमन अली शामिल हैं। इनमें अमन अली बिधाननगर स्थित एक होटल का मालिक है, जिस पर पहले भी अनैतिक गतिविधियों के आरोप लग चुके हैं।

सूत्रों के अनुसार, महिला वकील ने हाल ही में कुछ लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की थी। इसी क्रम में उस पर दबाव बनाने और उसे डराने-धमकाने की कोशिश की गई। पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से वकील को निशाना बनाया। हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित हस्तक्षेप से उसकी जान बच गई।

IMG 20250511 WA0050

रविवार को एसीजेएम प्रभारी देबकल्प सरकार की अदालत में आरोपियों को पेश किया गया। अदालत ने गंभीरता को देखते हुए अमन अली और मिथिलेश यादव को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया, जबकि दो अन्य आरोपियों को जेल की हिरासत में भेजा गया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

वहीं, पीड़िता के वकील का कहना है कि मामले को कमजोर करने और शिकायत वापस लेने के लिए विभिन्न स्तरों पर दबाव बनाया जा रहा है। यहां तक कि शिकायतकर्ता के परिवार को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी भी दी जा रही है। इस पर कानूनी बिरादरी ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। कई वकीलों ने इसे कानून व्यवस्था पर सीधा हमला बताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

IMG 20240918 WA0025

इस घटना ने न केवल वकील समुदाय को झकझोर दिया है, बल्कि आम लोगों के बीच भी भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि अगर अधिवक्ता सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की स्थिति का सहज अनुमान लगाया जा सकता है। फिलहाल पुलिस प्रशासन का कहना है कि किसी भी दबाव में आए बिना दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा और पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 3 5 5 3 8
Users Today : 32
Users Yesterday : 35