आसनसोल नगर निगम ने सफाई कर्मचारियों को विशेष सुरक्षा किट वितरित

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  बुधवार को नगर निगम के आलोचना हाल में मेयर विधान उपाध्याय, निगम आयुक्त अदिति चौधरी, डिप्टी मेयर वसीम उल हक, सेनेटरी विभाग के एमएमआईसी मानस दास सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण की उपस्थिति में नगर निगम के 26 सफाई कर्मचारियों को सेप्टिक टैंक और हाइड्रेन साफ करने के लिए विशेष सुरक्षा किट वितरित किया गया। यह किट उन्हें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहल पर प्रदान किए जा रहे हैं, ताकि वे जोखिमपूर्ण कार्य को सुरक्षित ढंग से संपन्न कर सकें।

मेयर विधान उपाध्याय ने इस अवसर पर बताया कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी सेप्टिक टैंक और ढके हुए हाइड्रेन की सफाई करते समय विशेष प्रकार की जोखिमयुक्त परिस्थितियों से गुजरते हैं। उन्होंने कहा – “हमारे सफाईकर्मी ही वह आत्मीयता और निष्ठा से नगर की स्वच्छता सुनिश्चित करते हैं। इसीलिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार यह विशेष सुरक्षा किट प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे सुरक्षित रूप से कार्य कर सकें और स्वास्थ्य संकट से बच सकें।”

IMG 20250511 WA0050

डिप्टी मेयर वसीम उल हक ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा – “स्वच्छ नगर का निर्माण तभी संभव है जब सफाई कर्मी सुरक्षित वातावरण में कार्य करें। इस योजना के तहत कुल 280 सफाई कर्मचारियों को क्रमिक रूप से सुरक्षा किट वितरित किया जाएगा। आज के पहले चरण में 26 कर्मियों को किट प्रदान किए गए हैं।”

इसके अतिरिक्त नगर निगम की ओर से डेंगू के रोकथाम के लिए विशेष कदम उठाए गए। निगम प्रशासन ने जलाशयों में डेंगू नियंत्रण हेतु गाप्पी मछली भी वितरित की गई। इससे जल में मच्छरों के प्रजनन पर रोक लगेगी और डेंगू से बचाव में मदद मिलेगी।

IMG 20240918 WA0025

इस अवसर पर एमएमआईसी मानस दास ने बताया कि यह किट विशेष प्रकार के दस्ताने, बूट्स, मास्क और अन्य सुरक्षा उपकरणों से सुसज्जित है, जो अत्यंत सुरक्षित मानकों पर आधारित हैं। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से अपील की कि वे इन सुरक्षा किट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें।

स्थानीय लोग इस पहल की प्रशंसा कर रहे हैं और इसे नगर निगम द्वारा कर्मचारियों की भलाई की दिशा में एक सकारात्मक कदम बता रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी ऐसे कई कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाएंगे, ताकि नगर की स्वच्छता अभियान और सुरक्षा दोनों के पक्ष में कार्य होता रहे।

Leave a Comment

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 3 5 5 3 3
Users Today : 27
Users Yesterday : 35