फोस्बेक्की ने मेयर को ज्ञापन सौंप शहर समस्याओं पर की चर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  गुरुवार को दुर्गा पूजा से पूर्व फेडरेशन ऑफ साउथ बंगाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (फोस्बेक्की) का एक प्रतिनिधिमंडल आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से मिला और शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर मेयर और प्रतिनिधिमंडल के बीच लंबी चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल में फोस्बेक्की के अध्यक्ष सचिन राय, महासचिव संदीप झुनझुनवाला, संरक्षक राजेंद्र प्रसाद खेतान सहित कई अन्य सदस्य शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने मेयर के समक्ष आसनसोल के विकास और यातायात की समस्याओं को दूर करने हेतु कई ठोस सुझाव रखे।

फोस्बेक्की ने सबसे पहले उषाग्राम से भगत सिंह मोड़ तक एक नए फ्लाईओवर के निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया। प्रतिनिधियों का कहना था कि इस मार्ग पर प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं और जाम की समस्या आम हो गई है। नया फ्लाईओवर बनने से यातायात सुचारू होगा और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

IMG 20250511 WA0050

इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने दामोदर नदी पर एक नए पुल का प्रस्ताव रखा। उनका कहना था कि यह पुल बनने से आसनसोल का सीधा संपर्क पुरुलिया और बांकुड़ा जिलों से स्थापित होगा, जिससे व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

आसनसोल शहर में पार्किंग की गंभीर समस्या को देखते हुए फोस्बेक्की ने मल्टी-स्टोरी पार्किंग निर्माण का सुझाव दिया। उनका कहना था कि त्योहारों और व्यस्त दिनों में पार्किंग की कमी के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

रानीगंज में 300 मीटर के दायरे में बिल्डिंग प्लान पास न होने की समस्या पर भी उन्होंने चिंता जताई और नगर निगम से इस विषय में स्पष्ट नीति अपनाने का आग्रह किया।

सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर भी फोस्बेक्की ने अपनी नाराज़गी व्यक्त की। प्रतिनिधियों ने कहा कि रानीगंज सहित पूरे आसनसोल नगर निगम क्षेत्र की सड़कों की हालत जर्जर है। दुर्गा पूजा से पहले मरम्मत कार्य को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि आमजन को त्योहारों में असुविधा न हो।

IMG 20240918 WA0025

मेयर विधान उपाध्याय ने फोस्बेक्की द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि नगर निगम इन सभी प्रस्तावों पर ठोस कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि ज्ञापन स्वीकार कर लिया गया है और जल्द ही संबंधित विभागों से चर्चा कर कार्रवाई शुरू की जाएगी।

मेयर ने विशेष रूप से सड़कों की मरम्मत को लेकर कहा कि कार्यों की शुरुआत शीघ्र की जाएगी, ताकि दुर्गा पूजा के दौरान लोगों को कोई परेशानी न हो। वहीं फ्लाईओवर, नया पुल और पार्किंग जैसी दीर्घकालिक परियोजनाओं पर भी ठोस योजना बनाई जाएगी।

गौरतलब है कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में लगातार बढ़ती आबादी और यातायात के दबाव के चलते इन मांगों को अहम माना जा रहा है। फोस्बेक्की का यह कदम न केवल व्यापारी वर्ग बल्कि आम नागरिकों की भी समस्याओं को सामने लाता है। प्रशासन की सक्रियता और इन प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई से निश्चित ही शहर के विकास को नई दिशा मिल सकेगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 3 5 6 0 5
Users Today : 13
Users Yesterday : 30