आसनसोल में पंचमी पर मेयर ने खोले 36 दुर्गा पंडाल

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  दुर्गापूजा की पंचमी शनिवार की शाम आसनसोल और सालानपुर प्रखंड भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। नगर निगम मेयर सह बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय ने पूरे जोश और उत्साह के बीच 36 बड़े और छोटे दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन किया।

मेयर ने चित्तरंजन शहर के एरिया-5, एरिया-6 और सिमजुरी क्षेत्र के 13 पंडालों का शुभारंभ किया। इसके बाद सालानपुर प्रखंड के बनजेमिहारी कोलियरी, रूपनारायणपुर और आसपास के 23 पंडालों का उद्घाटन किया गया। हर स्थान पर शंखध्वनि, पुष्पवर्षा और भक्ति संगीत के साथ वातावरण उत्सवमय हो उठा। महिला मंडलियों, युवाओं और बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

IMG 20250511 WA0050

मेयर उपाध्याय ने कहा कि इस वर्ष पंडालों की रचनात्मकता और भव्यता देखने लायक है। विभिन्न समितियों ने अलग-अलग थीम के साथ ऐसे मंडप तैयार किए हैं जो दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को भी आकर्षित कर रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि सभी लोग संयम और शांति के साथ मां दुर्गा के आशीर्वाद का आनंद लें।

पूरे क्षेत्र में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। पंडालों में पुलिस और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है ताकि भीड़ नियंत्रण में रहे और आगंतुकों को किसी तरह की असुविधा न हो।

IMG 20240918 WA0025

इस अवसर पर जिला परिषद कर्माध्यक्ष मोहम्मद अरमान, प्रखंड तृणमूल कांग्रेस उपाध्यक्ष भोला सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उद्घाटन कार्यक्रमों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

दर्शनार्थियों का कहना है कि इस बार की थीम आधारित सजावट और पारंपरिक माहौल का संगम पंडालों को और भी खास बना रहा है। पंचमी की शाम को आसनसोल और सालानपुर का पूरा इलाका रोशनी, भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया।

Leave a Comment

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 3 5 5 2 5
Users Today : 19
Users Yesterday : 35