Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

बराकर में पत्रकार स्व. लालाजी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

बराकर : बराकर के कल्याणेश्वरी रोड स्थित अग्रसेन भवन में रविवार को आसनसोल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पूर्व सचिव स्वर्गीय के.के. सिन्हा (लालाजी) की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पत्रकारों, समाजसेवियों, राजनेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।

पत्रकारिता में ईमानदारी और सेवा भाव के प्रतीक थे लालाजी
कार्यक्रम में विधायक डॉ. अजय पोद्दार ने भावुक शब्दों में लालाजी को याद करते हुए कहा,
“शायद ही कोई दिन ऐसा होता जब उनसे भेंट न होती। कोर्ट से लौटने के बाद सबसे पहले समाचार भेजते थे और फिर समाज सेवा में लग जाते थे। उनकी पत्रकारिता में जो ईमानदारी और भाईचारा था, वह आज भी मिसाल है।”

IMG 20250511 WA0050

मूर्ति स्थापना का प्रस्ताव, विधायक ने जताई सहमति
कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष शंभु कुमार (मिचीॅलाल) ने विधायक को प्रस्ताव दिया कि बराकर में रेलवे की किसी उपयुक्त ज़मीन पर लालाजी की मूर्ति स्थापित की जाए। इस पर विधायक डॉ. अजय पोद्दार ने सैद्धांतिक सहमति जताई और लिखित प्रस्ताव देने को कहा।

दिनेश पांडेय बने नए सचिव
संगठन सचिव संजीव यादव ने लालाजी के विचारों को याद करते हुए दिनेश पांडेय के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से संगठन का नया सचिव चुना गया।

IMG 20240918 WA0025

सामाजिक और पत्रकार बिरादरी की उपस्थिति
इस अवसर पर बराकर गौशाला कमेटी के अर्जुन अग्रवाल, बैगुनिया चैंबर के शंकर शर्मा, बराकर चैंबर के बालमुकुंद अग्रवाल, सेवानिवृत्त BCCL चिकित्सक डॉ. मुरलीधर यादव, यादव समाज अध्यक्ष रामप्रीत यादव, सज्जन पारीक, सौमित्र बनर्जी, नितेश सिन्हा, अनुप सिंघानिया सहित दर्जनों गणमान्य व्यक्तियों और वरिष्ठ पत्रकारों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।

 

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 4
Users Today : 5
Users Yesterday : 14