Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

जामुड़िया सड़क हादसे के बाद उग्र प्रदर्शन, कई घंटे तक जाम

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

जामुड़िया : रविवार देर रात जादूडांगा इलाके में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद सोमवार सुबह स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एक तेज़ रफ्तार चार पहिया वाहन ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में दो अन्य राहगीर भी मामूली रूप से घायल हुए हैं।घायल युवक को तुरंत आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

सुबह से ही सड़क पर उतरे लोग, पथ अवरोध शुरू
सोमवार तड़के 6 बजे से ही जादूडांगा और आसपास के सैकड़ों आदिवासी समुदाय के लोग जमुरिया-रानीसायर मुख्य सड़क पर पथ अवरोध कर धरने पर बैठ गए। देखते ही देखते प्रदर्शनकारी सैकड़ों की संख्या में जमा हो गए और पूरी सड़क को अवरुद्ध कर दिया।इससे क्षेत्र में लंबा जाम लग गया। ट्रकों और निजी वाहनों के साथ-साथ एम्बुलेंस और अन्य आपात सेवाएं भी प्रभावित हुईं।

IMG 20250511 WA0050

इलाज का खर्च प्रशासन उठाए—प्रदर्शनकारियों की मांग
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मांग की कि घायल युवक के इलाज का पूरा खर्च प्रशासन उठाए। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और सड़क पर स्पीड कंट्रोल के लिए ठोस उपाय करने की मांग की।एक प्रदर्शनकारी महिला ने कहा, “प्रशासन जब हादसे नहीं रोक पा रहा, तो इलाज की जिम्मेदारी तो लेनी ही होगी। हर हफ्ते कोई न कोई इस सड़क पर घायल हो रहा है।”

पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा, तीन घंटे चला वार्तालाप
सूचना मिलने के बाद जमुरिया थाना प्रभारी और प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से लगातार तीन घंटे तक वार्ता की।प्रशासन ने आश्वासन दिया कि घायल युवक के इलाज में प्रशासन सहयोग करेगा,स्पीड ब्रेकर की मांग पर जल्द अमल होगा,पीड़ित परिवार को आवश्यक राहत पहुंचाई जाएगी।इसके बाद करीब 9 बजे सड़क से पथ अवरोध हटाया गया, जिससे यातायात धीरे-धीरे सामान्य हुआ।

IMG 20240918 WA0025

हर हफ्ते हादसे, फिर भी चुप है प्रशासन
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इस सड़क पर तेज़ रफ्तार वाहनों की कोई निगरानी नहीं होती। न तो स्पीड ब्रेकर लगाए गए हैं, न ही कोई चेतावनी बोर्ड। एक बुजुर्ग निवासी ने कहा, “हर हफ्ते यहां हादसे होते हैं। पुलिस और प्रशासन आश्वासन देते हैं, लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं होती।”

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 4
Users Today : 5
Users Yesterday : 14