Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, बाल-बाल बचे यात्री

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

दुर्गापुर : पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर अंतर्गत अंडाल थाना क्षेत्र के परशकोल इलाके में सोमवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी। यह हादसा उस समय हुआ जब वाहन बहुला से काजोरा की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। मोड़ पर अचानक संतुलन बिगड़ने से कार सीधे नाले में जा गिरी।

IMG 20250511 WA0050

धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़े और तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य में मदद की।अंडाल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कार को नाले से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की।

IMG 20240918 WA0025

सौभाग्यवश, इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे सुरक्षा रेलिंग लगाने और गति सीमा का पालन सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 4
Users Today : 5
Users Yesterday : 14