Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

साली से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार हुआ साला, तीन दिन की हिरासत

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

दुर्गापुर : दुर्गापुर के कोकओवन थाना अंतर्गत सुकांतापल्ली इलाके में एक व्यक्ति को अपनी ही साली के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान तारक सिंह के रूप में हुई है।पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुकांतापल्ली की रहने वाली एक महिला ने अपने दामाद के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाते हुए कोकओवन थाने में दुष्कर्म की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाई और शनिवार देर रात आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

IMG 20250511 WA0050

रविवार को तारक सिंह को दुर्गापुर उपजिला अदालत में प्रस्तुत किया गया, जहाँ पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेने की मांग की। न्यायाधीश ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है, ताकि घटना की विस्तृत जांच की जा सके।इस शर्मनाक वारदात से क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल व्याप्त है। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के लिए कठोरतम सजा की मांग की है।

IMG 20240918 WA0025

वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और कानूनी प्रक्रिया के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं सामाजिक रिश्तों को कलंकित करती हैं और सख्त कार्रवाई समय की मांग है। मामले को लेकर पुलिस की सतर्कता की सराहना भी की जा रही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 4
Users Today : 5
Users Yesterday : 14