Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

ईसीएल द्वारा बने वाटर प्लांट पर भ्रष्टाचार का आरोप: भाजपा

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

श्रीकांत पाण्डेय
आसनसोल : पूर्व मेयर और भाजपा के वरिष्ठ नेता जीतेन्द्र तिवारी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर बहुला पंचायत में भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है। वीडियो में तिवारी ने दावा किया कि उन्हें बहुला के एक स्थानीय निवासी ने एक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की तस्वीरें भेजी हैं, जिसे ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) द्वारा बनाया गया था, लेकिन अब तक चालू नहीं किया गया है।

IMG 20250703 WA0027

उन्होंने कहा, “यह वाटर ट्रीटमेंट प्लांट ECL द्वारा जनता की सुविधा के लिए बनाया गया था, लेकिन बहुला पंचायत ने इस पर केवल रंग रोगन कर इसे अपनी योजना की तरह प्रचारित किया और पूरी परियोजना की लागत को गबन कर लिया। आज तक यह प्लांट चालू नहीं हो पाया है।”

IMG 20250511 WA0050

भाजपा नेता ने इसे घोर भ्रष्टाचार बताते हुए तृणमूल कांग्रेस शासित पंचायत पर हमला बोला और कहा कि यह जनता के अधिकारों के साथ धोखा है। उन्होंने इस मुद्दे पर प्रशासन और जांच एजेंसियों से तत्काल हस्तक्षेप और जांच की मांग की है।स्थानीय लोगों का भी कहना है कि प्लांट वर्षों से निर्माणाधीन स्थिति में पड़ा है और क्षेत्र में पीने के पानी की भारी समस्या है। लोगों ने बताया कि गर्मियों में हालात और भी खराब हो जाते हैं, लेकिन सरकार और पंचायत इस ओर ध्यान नहीं देती।इस वीडियो के सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने पंचायत पर वित्तीय अनियमितताओं और लापरवाही का आरोप लगाया है।

IMG 20240918 WA0025

वहीं पंचायत की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा राजनीतिक तूल पकड़ सकता है और बहुला क्षेत्र में जनता का आक्रोश बढ़ सकता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है और क्या वाकई प्लांट को चालू कराने की दिशा में कोई ठोस पहल होती है या नहीं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 4
Users Today : 5
Users Yesterday : 14