Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

₹250 में विशेषज्ञ चिकित्सक व दवाएं, रानीगंज में नई व्यवस्था

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

रानीगंज : रानीगंज और आसपास के लोगों को अब कम खर्च में विशेषज्ञ चिकित्सकों से इलाज की सुविधा मिलेगी। रोटरी क्लब ऑफ रानीगंज और शुभदर्शिनी अस्पताल ने मिलकर शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा परियोजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत रोटरी क्लब के हेल्थ सेंटर में शुभदर्शिनी अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक केवल ₹250 शुल्क में परामर्श देंगे। इस शुल्क में 7 से 10 दिनों की आवश्यक दवाएं भी शामिल रहेंगी।इस परियोजना की घोषणा रानीगंज के रोटरी क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में की गई। क्लब के अध्यक्ष डॉ. सुमित अग्रवाल ने बताया कि रोटरी क्लब लंबे समय से जनसेवा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सक्रिय रहा है। उन्होंने कहा, “डॉ. ए. के. दास के माध्यम से एक साल से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर चलाया जा रहा था। उस अनुभव ने हमें इस सेवा को व्यापक रूप से लागू करने की प्रेरणा दी।”

IMG 20250511 WA0050

उन्होंने शुभदर्शिनी अस्पताल को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब सप्ताह के चार दिन — सोमवार, मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को विशेषज्ञ चिकित्सक क्लब के स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध रहेंगे। यह सेवा खासतौर पर उन लोगों के लिए राहत लेकर आएगी, जो आर्थिक कारणों से निजी अस्पतालों में इलाज नहीं करवा पाते।इस मौके पर डॉ. ए. के. दास, मनीष सराफ, क्लब की सचिव अर्चिता टोडॉनी, अक्षत सराफ, विवेकानंद गोराई और शुभदर्शिनी अस्पताल की ओर से अंतरा गांगुली सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

IMG 20240918 WA0025

रोटरी क्लब और अस्पताल के इस संयुक्त प्रयास से रानीगंज क्षेत्र में सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा सुनिश्चित होगी। यह पहल निश्चित रूप से स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन के नजदीक लाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 3
Users Today : 4
Users Yesterday : 14