Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

दुर्गापुर दौरे की तैयारियों में जुटी भाजपा, पीएम आगमन के संकेत

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

दुर्गापुर  : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित बंगाल दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर में तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार दोपहर को भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश नेताओं की एक उच्च स्तरीय टीम ने दुर्गापुर के नेहरू स्टेडियम और एएसपी स्टेडियम का दौरा किया। संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री 18 जुलाई को बंगाल आ सकते हैं, जिसके मद्देनज़र यह स्थल निरीक्षण किया गया।दौरे में शामिल नेताओं में भाजपा के केंद्रीय नेता सतीश ढांडा, प्रदेश महासचिव जगन्नाथ चटर्जी, दुर्गापुर पश्चिम के विधायक लक्ष्मण घोरुई, बांकुड़ा जिला अध्यक्ष प्रसेनजीत चटर्जी, बर्दवान सांगठनिक जिला अध्यक्ष अभिजीत ता, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर बनर्जी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। नेताओं ने दोनों संभावित आयोजन स्थलों की भौगोलिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया।

IMG 20250511 WA0050

दौरे के बाद नेता गण दुर्गापुर के विद्यासागर एवेन्यू स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां आपात बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रधानमंत्री के संभावित आगमन को लेकर रणनीति तैयार की गई और पार्टी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।भाजपा प्रदेश महासचिव जगन्नाथ चटर्जी ने कहा, “फिलहाल हमारे पास प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। लेकिन पार्टी का एक बड़ा कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके लिए स्थल निरीक्षण जरूरी था। प्रधानमंत्री देश के किसी भी हिस्से में आ सकते हैं, ऐसे में हमारी तैयारियां पूरी होनी चाहिए।”उन्होंने आगे कहा, “2026 तक बंगाल से जंगलराज खत्म हो जाएगा। राज्य की जनता भाजपा के साथ मिलकर तृणमूल कांग्रेस की कुशासन की राजनीति को समाप्त करेगी।

IMG 20240918 WA0025

बंगाल अब बदलाव चाहता है, और यह बदलाव जल्द देखने को मिलेगा।”हालांकि भाजपा ने अभी पीएम मोदी के दौरे की पुष्टि नहीं की है, लेकिन पार्टी की गतिविधियों से यह स्पष्ट है कि राजनीतिक स्तर पर बड़ा कार्यक्रम तय है, जिसकी तैयारी युद्धस्तर पर की जा रही है।स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, अगर प्रधानमंत्री का दौरा तय होता है तो यह आगामी लोकसभा चुनाव 2026 की दृष्टि से एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम होगा। साथ ही, पार्टी इसे जनसभा के रूप में परिवर्तित कर जन समर्थन का माहौल बनाने की दिशा में काम कर रही है।इस दौरे से भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह और उम्मीद दोनों बढ़ गई है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 3
Users Today : 4
Users Yesterday : 14