Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

निवेश और उद्योग विस्तार पर आसनसोल में हुआ गहन मंथन

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  औद्योगिक विकास और निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक और सार्थक पहल शुक्रवार को देखी गई, जब एमएन कंसल्टेंट्स की ओर से निघा स्थित एक निजी होटल में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में फॉसबेक्की और क्रेडाई आसनसोल के वरिष्ठ पदाधिकारियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।

बैठक का मुख्य उद्देश्य था—आसनसोल और उसके आसपास के क्षेत्र में औद्योगिकीकरण को कैसे नई दिशा दी जा सके, इस पर विचार-विमर्श करना। उपस्थित गणमान्य प्रतिनिधियों में फॉसबेक्की के अध्यक्ष सचिन राय, आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन कवि दत्ता, क्रेडाई आसनसोल के प्रतिनिधि विनोद गुप्ता, प्रख्यात उद्योगपति राजेंद्र प्रसाद खेतान, गौरी शंकर अग्रवाल, सतपाल सिंह कीर, संजय तिवारी, शंकर शर्मा, मुकेश तोड़ी, विनय शर्मा सहित दोनों संगठनों के अनेक वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई—आसनसोल क्षेत्र में औद्योगिक निवेश के अवसर,बुनियादी ढांचे की मजबूती,प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सरलता,भूमि उपयोग, विद्युत आपूर्ति और परिवहन की सुलभता, निवेशकों को दी जाने वाली छूट और सुविधाएं,युवा उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के उपाय। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यदि स्थानीय प्रशासन और निजी क्षेत्र मिलकर रणनीति बनाएं, तो आसनसोल एक प्रमुख औद्योगिक हब बन सकता है। कवि दत्ता ने कहा, “राज्य सरकार उद्योग-हितैषी नीति के अंतर्गत निवेशकों को हरसंभव सहायता दे रही है। अब ज़रूरत है स्थानीय उद्योगपतियों को आगे आने की।”

IMG 20250511 WA0050

IMG 20250706 WA0156

सचिन राय ने ज़मीनी स्तर की समस्याओं को रेखांकित करते हुए कहा कि उद्योगों को सुचारु रूप से चलाने के लिए कई बाधाओं को दूर करने की आवश्यकता है। वहीं विनोद गुप्ता ने कहा कि क्रेडाई का मकसद केवल निर्माण तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में आर्थिक गतिशीलता लाना है।

IMG 20240918 WA0025

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के साथ मिलकर ऐसे विचार मंच नियमित अंतराल पर आयोजित किए जाएंगे, जिससे विचारों का आदान-प्रदान हो सके और व्यवहारिक योजनाएं बनें।

इस पहल को लेकर स्थानीय उद्योगजगत में उम्मीद की लहर है। सभी का मानना है कि यदि इस दिशा में ठोस कार्ययोजना तैयार कर उसे अमल में लाया जाए, तो आने वाले वर्षों में आसनसोल का नाम देश के अग्रणी औद्योगिक क्षेत्रों में शुमार हो सकता है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 3
Users Today : 4
Users Yesterday : 14