Breaking News
आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें आसनसोल-दुर्गापुर में हवाई संपर्क बढ़ाने की मांग, दिल्ली सहित चार शहरों के लिए दैनिक उड़ानों का प्रस्ताव जामुड़िया में बालू लदे वाहनों से कथित अवैध वसूली पर पुलिस की कार्रवाई, भाजपा नेता बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार दो माह से भुगतान नहीं मिलने पर तपसी साइडिंग में डंपर संचालन बंद,

कुएं से युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका गहराई

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

कुल्टी :  नियामतपुर पुलिस फाड़ी अंतर्गत लाइनपार इलाके में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक कुएं से 18 वर्षीय युवती मोनिका मंडल का शव बरामद किया गया। मोनिका बीते दो दिनों से लापता थी और परिजन उसे रिश्तेदारों व आसपास के इलाकों में तलाश कर रहे थे। घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है, वहीं युवती की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

परिजनों के अनुसार, मोनिका सोमवार तड़के करीब 3 बजे चुपचाप घर से निकल गई थी। जब वह देर तक नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे जगह-जगह तलाशा लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। मंगलवार शाम को स्थानीय लोगों ने एक कुएं में शव देखा, जिसकी सूचना तत्काल नियामतपुर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शव मिलने के बाद मोनिका की मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इसे आत्महत्या मान रहे हैं तो वहीं कई इसे पूर्व नियोजित हत्या का मामला बता रहे हैं। परिजनों को संदेह है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है और इसमें उसकी सहेली बुनी बाउरी, उसके भाई सुभम बाउरी उर्फ पूछा और रोहन बाउरी का हाथ हो सकता है।

IMG 20250511 WA0050

परिजनों ने बताया कि मोनिका की चप्पल बुनी बाउरी के घर से बरामद हुई, जो इस पूरे मामले को और संदिग्ध बनाता है। जब परिजन बुनी के घर पहुंचे और उससे पूछताछ की, तो उसने बताया कि मोनिका उसके घर आई थी लेकिन चप्पल छोड़कर चली गई, उसके बाद वह कहां गई—उसे कोई जानकारी नहीं है।

स्थानीय लोगों की मानें तो मोनिका और सुभम बाउरी के बीच घनिष्ठ संबंध थे। दोनों अक्सर फोन पर बातचीत करते और मुलाकातें भी होती थीं। कुछ का मानना है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ होगा, जिसके बाद मोनिका की जान चली गई। वहीं, कुछ लोग इसे मोनिका के परिजनों से विवाद के बाद आत्महत्या की संभावना के रूप में भी देख रहे हैं।

घटना के बाद मोनिका के परिजनों ने शव लेकर नियामतपुर थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया और तीनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। हंगामे के दौरान बुनी का भाई सौरभ बाउरी घर से फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब तक पुलिस ने सौरभ और रोहन को गिरफ्तार किया है, जबकि बुनी से पूछताछ जारी है। सुभम को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, हालांकि अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

IMG 20240918 WA0025

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा। इस बीच इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस हालात पर नजर रखे हुए है। स्थानीय लोगों ने भी दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से बचने और जांच में सहयोग करने की अपील की है। अब देखना यह है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट क्या कहती है और मोनिका की मौत की गुत्थी कब सुलझती है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 8 3
Users Today : 4
Users Yesterday : 14