
मुर्शिदाबाद : लालगोला थाना अंतर्गत मया पंचायत के पंडितपुर गांव में देर रात पुलिस ने छापेमारी कर दो बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया। साथ ही, उन्हें शरण देने के आरोप में स्थानीय निवासी अजीजुर शेख को भी हिरासत में लिया गया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान अब्दुर रकीब और कौसर अली के रूप में हुई है। दोनों चापाई नवाबगंज जिले के चर अलातुमी थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। स्थानीय निवासी अजीजुर शेख, जिन्होंने उन्हें अपने घर में शरण दी थी, अब्दुर रकीब का ससुर बताया जा रहा है।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
भगवानगोला एसडीपीओ बिमान हलदर ने बताया कि स्थानीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि पंडितपुर में दो बांग्लादेशी घुसपैठिए लंबे समय से शरण लिए हुए हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार रात छापेमारी की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार बांग्लादेशियों से जब वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में सामने आया कि तीनों साल पहले वे लालगोला सीमा के रास्ते भारत में अवैध रूप से दाखिल हुए थे और तब से यहीं रह रहे थे।
कोर्ट ने सुनाया पांच दिन की पुलिस हिरासत का आदेश
बुधवार को तीनों आरोपियों को लालबाग अनुमंडल अदालत में पेश किया गया, जहां न्यायाधीश ने उन्हें पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ विदेशी अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय स्तर पर सुरक्षा को लेकर चिंता
इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि घुसपैठिए वर्षों तक किसी गांव में रह सकते हैं और स्थानीय लोगों से संबंध भी बना सकते हैं, तो यह सीमा सुरक्षा और प्रशासनिक सतर्कता पर सवाल खड़े करता है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इनके संपर्क में और कोई स्थानीय या विदेशी व्यक्ति शामिल था तथा क्या ये किसी संगठित नेटवर्क का हिस्सा हैं। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि पूरे मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।














Users Today : 2
Users Yesterday : 14