आईएसपी में स्थानीय बेरोजगारों को काम दिलाने हेतु समिति गठित

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59
आसनसोल नगर निगम ने नामित किए सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल

बर्नपुर :  सेल आईएसपी के आधुनिकीकरण परियोजना में स्थानीय बेरोजगारों को काम दिलाने और ठेका कर्मियों के वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर पार्षदों के आंदोलन के बाद मंगलवार को आसनसोल नगर निगम ने सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल का गठन किया है। यह समिति आईएसपी प्रबंधन से वार्ता कर विभिन्न मुद्दों पर समाधान की दिशा में कार्य करेगी।

IMG 20250715 WA0155

इस प्रतिनिधि मंडल में आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र सहित कुल्टी के बोरो चेयरमैन एवं विभिन्न वार्डों के पार्षदों को शामिल किया गया है। नामित प्रतिनिधियों में शामिल हैं — बोरो 7 के चेयरमैन शिवानंद बाउरी, बोरो 8 के चेयरमैन रविलाल टुडू, बोरो 9 के चेयरमैन चैतन्य माजी, वार्ड 56 की पार्षद श्रावणी विश्वास, वार्ड 77 के पार्षद गुरमीत सिंह, वार्ड 87 के पार्षद तरुण चक्रवर्ती और वार्ड 98 की पार्षद कहकशा रियाज।

नगर निगम की ओर से पार्षदों के प्रतिनिधित्व का पत्र मेयर विधान उपाध्याय द्वारा हस्ताक्षरित किया गया है, जिसे पार्षद अशोक रुद्र, गुरमीत सिंह और कहकशा रियाज ने आईएसपी के सीजीएम (एचआर) उमेंद्र पाल सिंह को सौंपा। प्रतिनिधियों ने आग्रह किया कि आईएसपी प्रबंधन केवल इन्हीं नामित प्रतिनिधियों से चर्चा करे।

IMG 20250511 WA0050

पार्षद अशोक रुद्र ने एक बार फिर ज़ोर देकर कहा कि आईएसपी की आधुनिक परियोजनाओं में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने ठेका श्रमिकों की वेतन असमानता दूर करने की मांग भी दोहराई।

IMG 20240918 WA0025

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने आईएसपी के सीजीएम (टाउन सर्विसेज एवं सीएसआर) विजेंद्र वीर से भी मुलाकात की और बर्नपुर टाउनशिप की नालियों, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत सहित अन्य बुनियादी समस्याओं पर ध्यान देने का अनुरोध किया।स्थानीय जनता को उम्मीद है कि प्रतिनिधि समिति के माध्यम से स्थायी समाधान की दिशा में ठोस पहल होगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 6 5
Users Today : 14
Users Yesterday : 16