आसनसोल में ट्रेड लाइसेंस शिविर से 30 लाख का संग्रह

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  शहर के व्यापारियों के लिए राहत भरी खबर है। आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा नगर निगम के सहयोग से एनएस रोड क्षेत्र में आयोजित ट्रेड लाइसेंस और प्रॉपर्टी टैक्स शिविर बुधवार को भी जारी रहा। यह शिविर मूलतः सोमवार और मंगलवार को आयोजित किया गया था, लेकिन व्यापारियों की भारी भीड़ और शिविर की सफलता को देखते हुए इसकी अवधि बुधवार तक बढ़ा दी गई।शिविर में व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बड़ी संख्या में ट्रेड लाइसेंस का नवीनीकरण एवं प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान किया। आसनसोल नगर निगम के अधिकारियों की उपस्थिति में मौके पर ही जरूरी कागज़ी प्रक्रिया पूरी कर टैक्स जमा किए गए और लाइसेंस नवीनीकरण के प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

IMG 20250511 WA0050

चैंबर के सचिव विनोद गुप्ता ने बताया कि तीन दिनों में कुल 30 लाख रुपये का संग्रह किया गया है। उन्होंने इसे चैंबर की टीम और नगर निगम के अधिकारियों के आपसी तालमेल का परिणाम बताया। उनके अनुसार कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण कुछ व्यापारियों का नवीनीकरण नहीं हो सका, लेकिन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और एक-दो दिन में और ₹30 लाख के आसपास की राशि और जमा होने की संभावना है।विनोद गुप्ता ने बताया कि निगम द्वारा इस शिविर में बकाया टैक्स जमा करने पर 10 प्रतिशत की छूट दी गई, जिससे व्यापारियों को राहत मिली। साथ ही कई व्यापारियों ने 15 वर्षों के लिए ट्रेड लाइसेंस का नवीनीकरण भी कराया। इससे भविष्य में बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।व्यापारियों ने चैंबर की इस पहल की जमकर सराहना की। उनका कहना है कि अधिकांश छोटे व्यवसायों के मालिक स्वयं ही अपने प्रतिष्ठानों का संचालन करते हैं, ऐसे में उनके पास समय की कमी होती है। इस तरह के शिविर उनके लिए बड़ी सुविधा बनकर सामने आए हैं।

IMG 20240918 WA0025

नगर निगम के अधिकारियों ने भी शिविर की सफलता को लेकर संतोष व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि आगे भी इसी तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे टैक्स वसूली में पारदर्शिता बनी रहे और व्यापारियों को सुविधाएं मिलती रहें।शिविर के आयोजन में चैंबर के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों का भी योगदान उल्लेखनीय रहा। उन्होंने तीनों दिनों में लगातार उपस्थित रहकर व्यापारियों का मार्गदर्शन किया और फार्म भरने से लेकर दस्तावेज़ सत्यापन तक हर प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया।इस सफल आयोजन ने न केवल टैक्स वसूली में तेजी लाई, बल्कि नगर निगम और व्यापारियों के बीच संबंधों को भी और मजबूत किया। आने वाले समय में ऐसे शिविर और भी क्षेत्रों में आयोजित किए जाने की योजना है, जिससे अधिक से अधिक व्यापारी लाभान्वित हो सकें।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 6 5
Users Today : 14
Users Yesterday : 16