
पांडवेश्वर : राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जनकल्याणकारी सोच और धरातल से जुड़े दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र में ‘सुफल बांग्ला मोबाइल स्टॉल’ योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत एक विशेष वाहन के माध्यम से सरकारी दर पर ताजे और हरे-भरे सब्ज़ियां आम लोगों के घर तक पहुंचाई जाएंगी। इस नवाचार का संचालन पांडवेश्वर विधानसभा की कृषि सहकारी समिति द्वारा किया जाएगा।गुरुवार को इस सुविधा का शुभारंभ पांडवेश्वर के विधायक श्री नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने किया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा, “हमारी मुख्यमंत्री वातानुकूलित कक्षों में बैठकर जनता के लिए योजना नहीं बनातीं, बल्कि जमीन से जुड़े रहकर हर वर्ग की जरूरतों को समझती हैं।

सुफल बांग्ला उसी सोच की उपज है, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत मिल सके।”यह हैं ‘सुफल बांग्ला गाड़ी’ की विशेषताएं:यह वाहन हर सुबह पांडवेश्वर ब्लॉक के विभिन्न गांवों, स्कूलों और मोहल्लों में पहुंचेगा।आलू, टमाटर, लौकी, पालक, बैंगन, मिर्ची जैसी दैनिक सब्ज़ियां यहां सरकारी तयशुदा दरों पर मिलेंगी।महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और विद्यार्थी इस योजना से सीधे लाभान्वित होंगे।पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरे संचालन की जिम्मेदारी कृषि सहकारी समिति को दी गई है।स्थानीय लोगों ने इस योजना का खुले दिल से स्वागत किया। एक महिला उपभोक्ता ने कहा, “अब हमें महंगे सब्ज़ी बाजार की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।

गाड़ी खुद हमारे मुहल्ले में आ जाएगी।”वहीं एक बुजुर्ग नागरिक ने इसे राहत की बड़ी पहल बताते हुए कहा, “अब हमें धूप या बारिश में बाहर निकलने की जरूरत नहीं, यह गाड़ी ही हमारी परेशानी खत्म कर देगी।”आगे की योजना:भविष्य में इस गाड़ी से दूध, फल और राशन सामग्री भी वितरित किए जाने की योजना है।स्कूलों में छात्रों के लिए कैंटीन डिलीवरी सेवा शुरू करने की दिशा में काम चल रहा है।इस वाहन के माध्यम से स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता से संबंधित जन-जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे।‘सस्ती सब्ज़ी, स्वस्थ जीवन’ के नारे के साथ शुरू हुई यह पहल ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच की दूरी को भी पाटने का काम करेगी। यह योजना न केवल महंगाई पर अंकुश लगाएगी बल्कि लोगों को सरकारी सेवाओं के साथ सीधा जोड़ने का भी कार्य करेगी।














Users Today : 14
Users Yesterday : 16