स्कूटी हादसे में 14 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  चेलीडंगाल इलाके के रहने वाले महज 14 वर्षीय सोमनाथ हांड़ी की एक भीषण सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना रात की है, जब वह अपने एक मित्र के साथ स्कूटी से गिरजा मोड़ क्षेत्र की ओर घूमने निकला था। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे दोनों छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को आनन-फानन में आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान सुबह सोमनाथ ने दम तोड़ दिया। यह खबर मिलते ही चेलीडंगाल क्षेत्र में मातम छा गया। मोहल्ले के लोग शोक-संतप्त हैं और परिजनों की पीड़ा से भावुक वातावरण बना हुआ है।

IMG 20250511 WA0050

मृतक सोमनाथ हांड़ी के पिता राजकुमार हांड़ी आसनसोल नगर निगम में कार्यरत हैं। बेटे की असमय मृत्यु की खबर सुनते ही वे अस्पताल पहुंचे और शव को अपने साथ घर ले गए। मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सोमनाथ एक होनहार, मिलनसार व शालीन स्वभाव का लड़का था। उसके भविष्य से क्षेत्र के लोग काफी आशान्वित थे। मोहल्ले के हर चेहरे पर मायूसी और गहरा शोक देखा गया।

IMG 20240918 WA0025

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक अनुमान है कि तेज गति और नियंत्रण की कमी इस दुखद दुर्घटना का कारण रही होगी। दुर्घटना में घायल दूसरा लड़का अभी अस्पताल में उपचाराधीन है।

यह घटना एक बार फिर नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के खतरों की ओर ध्यान आकर्षित करती है। क्षेत्रीय नागरिकों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को बिना ड्राइविंग लाइसेंस या सुरक्षा के दोपहिया वाहन न चलाने दें, जिससे इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 6 2
Users Today : 11
Users Yesterday : 16