प्रदूषण, वेतन और भर्ती को लेकर फैक्ट्री के खिलाफ भूख हड़ताल

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

दुर्गापुर :  पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर स्थित डीएसपी स्लग बैंक के निकट निजी सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ स्थानीय नागरिकों और ठेका श्रमिकों का आक्रोश तेज हो गया है। भूमि रक्षा समिति (पश्चिम बर्धमान) के नेतृत्व में फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ रविवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी गई है। समिति के सदस्य ध्रुबज्योति मुखर्जी ने कहा कि यह कदम मजबूरी में उठाना पड़ा है क्योंकि प्रबंधन ने लंबे समय से जारी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया।

मुखर्जी ने बताया कि फैक्ट्री से निकलने वाले धूल और रासायनिक तत्वों के कारण इलाके में गंभीर प्रदूषण फैल रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों को सांस और त्वचा संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा ठेका श्रमिकों को न तो उचित सुरक्षा उपकरण मिलते हैं और न ही उन्हें निर्धारित मजदूरी दर पर वेतन दिया जाता है।

IMG 20250511 WA0050

समिति ने मांग की है कि ठेका मजदूरों के वेतन में सालाना कम से कम 30 प्रतिशत की वृद्धि, सेवानिवृत्त व संविदा कर्मियों को ब्याज सहित ग्रेच्युटी का भुगतान, और स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देकर बाहरी लोगों की भर्ती पर रोक लगाई जाए। उनका आरोप है कि स्थानीय युवाओं को जानबूझकर दरकिनार कर बाहरी लोगों को काम पर रखा जा रहा है, जिससे बेरोजगारी और आक्रोश दोनों बढ़ रहे हैं।

IMG 20240918 WA0025

लंबे समय से चले आंदोलन के बाद प्रबंधन ने मजदूरी में मात्र 37 रुपये की वृद्धि की है, जिसे प्रदर्शनकारी अपर्याप्त मानते हैं। उनका कहना है कि यह बढ़ोतरी हर श्रमिक तक नहीं पहुँची है, जिससे असमानता और नाराजगी दोनों बढ़ी है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि फैक्ट्री प्रबंधन ने शीघ्र ही सभी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से भी हस्तक्षेप की मांग की है ताकि प्रदूषण पर नियंत्रण और श्रमिकों को न्याय मिल सके।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 6 3
Users Today : 12
Users Yesterday : 16