
बर्नपुर : 21 जुलाई को कोलकाता के धर्मतला में आयोजित शहीद दिवस समारोह को सफल बनाने के उद्देश्य से रविवार को वार्ड संख्या 80 एवं 77 के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली तृणमूल कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर मुंशी प्रेमचंद सरणी, बीसीएमसीएल लाइब्रेरी, शांतिनगर मेन रोड, कॉलोनी, मजार होते हुए पुनः पार्टी कार्यालय पर आकर संपन्न हुई।
रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ता, पार्षद और समाजसेवी शामिल हुए। मौके पर वार्ड 80 के पार्षद राकेश शर्मा ने कहा कि यह रैली केवल एक राजनीतिक गतिविधि नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से आम नागरिकों को शहीद दिवस के महत्व और धर्मतला चलो अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 21 जुलाई को ममता बनर्जी के नेतृत्व में धर्मतला में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेना ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

वार्ड 77 के पार्षद गुरमीत सिंह, बिनोद चौधरी, रेशमी खान, कन्हैया प्रसाद, संजय चौधरी, संजय साव, फिरोज खान, संगीता देवी, मौमिता दे, पापिया भट्टाचार्जी, शीखा बनर्जी, अजय दास, माला ठाकुर, मिता मिश्रा, रेखा कर्मकार सहित अन्य सक्रिय कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए।

पार्षदों ने लोगों से अपील की कि वे धर्मतला चलो अभियान में भाग लें और तृणमूल कांग्रेस को और मजबूत करें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हर वर्ष 21 जुलाई को शहीद दिवस मनाकर जन आंदोलन की भावना को जीवित रखती हैं।














Users Today : 12
Users Yesterday : 16