गुरुपूर्णिमा से जारी सवा लाख चालीसा पाठ 65 हजार पार

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल : जी.टी. रोड स्थित बड़ा पोस्ट ऑफिस के समीप महावीर स्थान मंदिर में गुरु पूर्णिमा के दिन से चल रहे सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ के 13वें दिन 65 हजार 615 पाठ पूरे कर लिए गए। इस आयोजन का नेतृत्व आसनसोल महावीर स्थान सेवा समिति कर रही है।समिति के सचिव अरुण शर्मा ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान 10 जुलाई से प्रारंभ होकर 5 अगस्त को संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि रोजाना हनुमान जी को बुंदिया का भोग अर्पित किया जा रहा है, जिसे बाद में प्रसाद स्वरूप श्रद्धालुओं में वितरित किया जाता है।

IMG 20250511 WA0050

भक्तों के लिए सहयोग का अवसर भी
जो श्रद्धालु प्रसाद चढ़ाने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए दो विकल्प उपलब्ध हैं—5 किलोग्राम बुंदिया – ₹700, सवा मण बुंदिया – ₹7100 समिति ने सभी श्रद्धालुओं से नियमित रूप से मंदिर पहुंचकर पाठ में सहभागी बनने और सामर्थ्यानुसार सहयोग करने का आह्वान किया है। इसके लिए ऑनलाइन सहयोग हेतु नया क्यूआर कोड भी जारी किया गया है।

सोमवार को होती है शिवजी की भस्म आरती
अरुण शर्मा ने यह भी बताया कि हर सोमवार शाम 7 बजे मंदिर परिसर में विशेष भस्म आरती का आयोजन किया जाता है। इसमें भगवान शिव की आराधना विशेष विधि से की जाती है। श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे इस आरती में सम्मिलित होकर पुण्य अर्जित करें।

IMG 20240918 WA0025

समिति के प्रमुख लोग रहे उपस्थित
इस पावन अवसर पर समिति के अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिनमें जगदीश शर्मा, सीए विनोद अग्रवाल, रक्तदान आंदोलन के प्रणेता प्रबीर धर, अधिवक्ता लखेश्वर पांडेय, वार्ड 44 के तृणमूल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, आनंद पारीक, अभिषेक केडिया, मनीष भगत, रौनक जालान सहित कई श्रद्धालु शामिल हुए।इस धार्मिक आयोजन ने क्षेत्र में भक्ति, सेवा और एकता का संदेश फैलाया है। भक्तों की लगातार सहभागिता से महावीर स्थान का वातावरण शुद्ध, सकारात्मक और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर हो गया है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 6 2
Users Today : 11
Users Yesterday : 16