राष्ट्रीय राजमार्ग पुल पर भीषण दुर्घटना, दो युवकों की मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  शुक्रवार को आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत कालीपहाड़ी के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने पुल पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार थे और तेज रफ्तार के कारण असंतुलित होकर पुल पर गिर पड़े। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

IMG 20250511 WA0050

सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी और घायलों की मदद करने का प्रयास किया। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

IMG 20240918 WA0025

बाइक की रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर यह पता चला है कि उक्त बाइक किसी एम. आलम के नाम पर पंजीकृत है। हादसे की जांच जारी है।

इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस पुल पर सुरक्षा के ठोस उपाय किए जाएँ, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 6 0
Users Today : 9
Users Yesterday : 16