आरपीएफ पर अत्याचार का आरोप, बिरयानी बेचने वाले हॉकर का पैर कटा

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  आसनसोल रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बिरयानी बेचने वाले हॉकर राहुल सिंह का पैर कटने की घटना ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैला दिया है। इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (आईएनटीटीयूसी) के आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक 1 अध्यक्ष राजू अहलूवालिया ने शनिवार को आरपीएफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जवानों के अत्याचार के कारण यह हादसा हुआ।

IMG 20250511 WA0050

राजू अहलूवालिया के अनुसार, राहुल सिंह पिछले कई वर्षों से ट्रेनों में बिरयानी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। शुक्रवार को आरपीएफ ने उसे हॉकरी करने से रोकने के लिए दौड़ाया। बचने के प्रयास में राहुल रेलवे लाइन पर गिर गया और उसका पैर कट गया। घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

IMG 20250726 WA0044

अहलूवालिया ने आरोप लगाया कि यह पहली बार नहीं है जब आरपीएफ ने हॉकरों के साथ ऐसा व्यवहार किया है। पूर्व में भी कई बार हॉकरों को परेशान करने और मारपीट करने के आरोप सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि हॉकर ट्रेन में चोरी नहीं करते, बल्कि ईमानदारी से सामान बेचकर परिवार का पेट पालते हैं। “आरपीएफ का चोरों से गठजोड़ है, लेकिन ईमानदार हॉकरों पर ही कार्रवाई की जाती है,” अहलूवालिया ने आरोप लगाया।

IMG 20240918 WA0025

आईएनटीटीयूसी नेता ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यह आंदोलन अब लगातार चलेगा। जब तक हॉकरों पर अत्याचार बंद नहीं होगा और राहुल सिंह को न्याय नहीं मिलेगा, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने रेलवे प्रशासन से मांग की कि घटना की निष्पक्ष जांच हो और जिम्मेदार आरपीएफ कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

इस घटना से स्थानीय हॉकरों और श्रमिक संगठनों में भारी रोष व्याप्त है। वे मानते हैं कि गरीब मजदूरों के प्रति इस प्रकार का व्यवहार अस्वीकार्य है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और आम लोगों में भी इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 6 0
Users Today : 9
Users Yesterday : 16