Breaking News
जामुड़िया में बिजली तार की चपेट में आया नौ वर्षीय बालक, कुमारपुर में संपर्क मार्ग बंद करने पर विरोध, रेलवे से वार्ता के बाद ही निर्णय लेने की स्थानीय लोगों ने मांग उठाई पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर

छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर में युवक पर नशेड़ी ने किया चाकू हमला

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

सांकतोड़िया :  कुल्टी के गांगुटिया निवासी 28 वर्षीय युवक प्रशांत बाउरी पर सांकतोड़िया फांड़ी अंतर्गत छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर में एक नशे में धुत व्यक्ति ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना तब हुई जब पीड़ित मंदिर दर्शन हेतु आया था और अचानक बैठे कुछ युवकों में से एक ने माचिस मांगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशांत बाउरी मंदिर परिसर में पहुंचा, जहां पहले से चार लोग बैठे हुए थे। इनमें से एक व्यक्ति ने उससे माचिस मांगी, जिस पर प्रशांत ने माचिस नहीं होने की बात कही। इसी बात पर वह नशेड़ी आक्रोशित हो गया और जेब से चाकू निकालकर सीधा गर्दन पर वार कर दिया।

IMG 20250511 WA0050

हमले के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रशांत की गर्दन पर गहरी चोट आई, जिससे गर्दन का आधा हिस्सा कटने की स्थिति आ गई। सूचना मिलने पर सांकतोड़िया फांड़ी की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवक को ईसीएल सांकतोड़िया अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे एक निजी अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों ने उसे श्री नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने घटनास्थल से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जो शराब के नशे में पूरी तरह धुत था। फांड़ी प्रभारी एस. के. रियाजउद्दीन ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति इस कदर नशे में था कि अपना नाम तक नहीं बता सका। उन्होंने कहा कि जैसे ही उसका नशा उतरेगा, उससे पूछताछ की जाएगी और घटना के बाकी तथ्यों का पता लगाया जाएगा।

IMG 20240918 WA0025

इस चौंकाने वाली घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर में ऐसी हिंसक घटना पहली बार देखने को मिली है, जिससे श्रद्धालुओं में भी भय का वातावरण बन गया है।

स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर में नियमित पुलिस गश्त की मांग की है, ताकि असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर रोक लगे और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। पुलिस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 9
Users Today : 8
Users Yesterday : 16