Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

त्रिपाल की मांग को लेकर पंचायत मुखिया के घर प्रदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

सालानपुर :  अल्लादी ग्राम पंचायत के बाराभुई इलाके में बुधवार को त्रिपाल वितरण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। तेज़ बारिश से प्रभावित आदिवासी समुदाय के लगभग 60 महिला-पुरुष पंचायत कार्यालय पहुंचे, लेकिन पंचायत प्रधान की अनुपस्थिति से निराश होकर सीधे रामचंद्रपुर स्थित उनके निवास पहुंच गए।गौरतलब है कि पंचायत प्रधान प्रशिक्षण के कारण दो दिनों से आसनसोल में थे, ऐसे में उप मुखिया से जब ग्रामीणों ने त्रिपाल की मांग की तो उन्होंने असमर्थता जताई। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रधान के घर के बाहर प्रदर्शन शुरू किया और वहां घंटों तक डटे रहे। इस दौरान कथित रूप से ग्रामीण महिलाओं के साथ अपमानजनक भाषा में व्यवहार किया गया, जिससे मामला और गरमा गया।

IMG 20250511 WA0050

उज्ज्वल मंडल का बयान : घर पर प्रदर्शन अनुचित
मुखिया के सहयोगी उज्ज्वल मंडल ने कहा, “पंचायत में किसी भी प्रकार की मांग की जा सकती है, लेकिन किसी के निजी आवास पर जाकर प्रदर्शन करना उचित नहीं है।” उन्होंने कहा कि घर में छोटे बच्चे और बुजुर्ग मौजूद थे, जिससे वहां भय और असुरक्षा का माहौल बन गया। उज्ज्वल मंडल ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रधान के लौटने पर इस विषय में पुलिस प्रशासन से शिकायत की जाएगी।

IMG 20250730 WA0078

प्रशासन ने किया त्रिपाल वितरण का बचाव
इस मामले में सालानपुर बीडीओ देबांजन विश्वास ने बताया कि जैसे हर वर्ष, इस बार भी प्रशासन ने व्यापक स्तर पर त्रिपाल वितरित किए हैं। उन्होंने त्रिपाल की कमी संबंधी शिकायत को तथ्यहीन बताते हुए कहा कि फिर भी मामले की तथ्यों के आधार पर जांच कराई जाएगी।

IMG 20240918 WA0025

त्रिपाल वितरण की प्रक्रिया को लेकर भी उठे सवाल
उज्ज्वल मंडल ने कहा कि त्रिपाल का वितरण सीधा पंचायत स्तर पर न होकर प्रखंड और पंचायत समिति स्तर से किया जाता है, जिसमें तृणमूल कार्यालय और सामाजिक संगठनों की भी भागीदारी रहती है। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों में से कई लोगों को पहले ही त्रिपाल दिए जा चुके हैं।

ग्रामीणों की मांग स्पष्ट : बारिश में मिले तात्कालिक राहत
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में उनके घरों की हालत दयनीय हो चुकी है और प्रशासन से तत्काल राहत की आवश्यकता है। वे चाहते हैं कि प्रधान गांव में आकर स्वयं स्थिति का जायजा लें।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 8
Users Today : 7
Users Yesterday : 16