Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

दुर्गापुर में पिकअप वैन रोकी, गाय ले जा रहे लोगों पर हमला

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

दुर्गापुर :  पश्चिम बर्धमान ज़िले के दुर्गापुर में गुरुवार को एक सनसनीखेज घटना ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया। गाय ले जा रहे कुछ लोगों को बेरहमी से पीटने, हाथ बाँधने और सरेआम अपमानित करने का आरोप भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के युवा नेता परिजात गांगुली एवं उनके समर्थकों पर लगा है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया तथा पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति नियंत्रित की।

यह घटना बांकुड़ा ज़िले के हाट आशुरिया से शुरू हुई, जहाँ से कुछ किसान एक पिकअप वैन में गायें लेकर दामोदर बैराज होते हुए दुर्गापुर के जेमुआ क्षेत्र की ओर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही वाहन गैमन ब्रिज के पास पहुँचा, भाजपा युवा मोर्चा नेता परिजात गांगुली के नेतृत्व में समर्थकों ने वैन को रोक लिया।

IMG 20250511 WA0050

आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाड़ी से चालक को गर्दन पकड़कर नीचे खींच लिया और गाड़ी में मौजूद अन्य लोगों को लाठियों से बेरहमी से पीटा। उन्हें रस्सियों से बाँधकर मारने और कान पकड़कर सरेआम अपमानित करने की भी शिकायत दर्ज हुई। वहीं, गाड़ियों में लदी गायों के पैरों की रस्सी खोलते हुए भी आरोपियों को देखा गया।

घटना के बाद ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। तनाव बढ़ने पर पुलिस टीम पहुँची और घायलों को अस्पताल भेजा। फिलहाल पीड़ितों का इलाज जारी है।

भाजपा नेता परिजात गांगुली ने सफाई में कहा,
“हमने सिर्फ गायों के कागजात दिखाने को कहा था। वे कागजात नहीं दिखा पाए। हमें शक है कि यहाँ रोज़ाना गौ-तस्करी होती है। असली दोषियों का पता लगाना ज़रूरी है।”

वहीं तृणमूल कांग्रेस के बर्धमान जिला अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने भाजपा पर तीखा हमला बोला।
“कुछ किसान हाट आशुरिया से गायें ला रहे थे। भाजपा समर्थित गुंडों ने उन्हें बीच रास्ते में रोका और बेरहमी से पीटा। यह भाजपा का तालिबानी चेहरा है। बंगाल में इस तरह की बर्बरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

IMG 20240918 WA0025

चक्रवर्ती ने आगे कहा कि इस घटना की कोकओवन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है और चेतावनी दी,
“यदि 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो हम फिर से थाने का घेराव करेंगे।”

घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा फूटा। कई यूजर्स ने लिखा, “कान पकड़ कर मारना अब नया कानून बन गया है क्या?” वहीं तृणमूल ने आरोप लगाया कि भाजपा गौ-तस्करी के नाम पर किसानों और पशुपालकों को टारगेट कर रही है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। घटना ने राज्य में भाजपा और तृणमूल के बीच राजनीतिक टकराव को और तेज कर दिया है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 7
Users Today : 6
Users Yesterday : 16