Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

आसनसोल में सैकड़ों लोग एआईएमआईएम में हुए शामिल

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल  :  शनिवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के पश्चिम बर्धमान जिला अध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 21 में पार्टी का जनाधार और मजबूत होता दिखा। इस अवसर पर वार्ड के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया।शिविर के दौरान आयोजित कार्यक्रम में दानिश अजीज ने सभी नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें पार्टी के सिद्धांतों से अवगत कराया।

IMG 20250511 WA0050

उन्होंने कहा, “आज का दिन हमारे लिए गौरवपूर्ण है। जिस तरह से लोगों ने हमारे संगठन पर भरोसा जताया है, यह दर्शाता है कि एआईएमआईएम की विचारधारा अब आम जनता के दिलों तक पहुँच रही है। असदुद्दीन ओवैसी साहब के मार्गदर्शन में हम समाज के उन लोगों तक पहुँचने में सफल हो रहे हैं, जो वर्षों से राजनीतिक उपेक्षा का शिकार रहे हैं।”उन्होंने आगे कहा कि जो लोग आज पार्टी में शामिल हुए हैं, वे अब इस संगठन के परिवार का हिस्सा हैं। पार्टी न केवल उनके सामाजिक और राजनीतिक अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी, बल्कि हर मोर्चे पर उनके सुख-दुख में सहभागी भी बनेगी। उन्होंने यह भी बताया कि सदस्यता अभियान केवल यहीं नहीं रुकेगा, बल्कि आगे और भी वार्डों में एआईएमआईएम की पकड़ मजबूत की जाएगी।इस अवसर पर वार्ड प्रभारी सहित स्थानीय कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने अधिकारों को समझें और एकजुट होकर अपने इलाके की समस्याओं के समाधान के लिए एआईएमआईएम को और मज़बूत करें।शामिल होने वालों में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित थे।

IMG 20240918 WA0025

सभी ने एक स्वर में कहा कि उन्हें अब एक ऐसा राजनीतिक विकल्प मिला है जो उनकी आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुँचा सकता है।दानिश अजीज ने अंत में सभी से एकजुट होकर पार्टी की मजबूती और क्षेत्र की तरक्की के लिए कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि एआईएमआईएम समाज के हर वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 7
Users Today : 6
Users Yesterday : 16