Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

आसनसोल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कम्युनिटी हॉल का किया उद्घाटन

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  सोमवार को आसनसोल नगर निगम अंतर्गत 50 नंबर वार्ड के अपर चेलीडंगाल क्षेत्र में विकास की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए एक भव्य कम्युनिटी हॉल का उद्घाटन किया गया। यह हॉल सांसद निधि से निर्मित किया गया है। इस बहुप्रतीक्षित सामुदायिक भवन का उद्घाटन स्वयं आसनसोल के सांसद एवं प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया।इस अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार के वरिष्ठ मंत्री मलय घटक, 50 नंबर वार्ड के पार्षद एवं नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक तथा एमएमआईसी गुरदास चटर्जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने सांसद और नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया।शत्रुघ्न सिन्हा ने उद्घाटन के पश्चात अपने संबोधन में कहा कि “इस क्षेत्र में कम्युनिटी हॉल की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

IMG 20250511 WA0050

आज जब यह बनकर तैयार हुआ है, तो मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि मैं इसके उद्घाटन का हिस्सा बना हूं।” उन्होंने कहा कि “अभिजीत घटक इस क्षेत्र के पार्षद होने के साथ-साथ नगर निगम के डिप्टी मेयर भी हैं। यहां पहले से ही अच्छी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध हैं और इस सामुदायिक भवन के निर्माण से स्थानीय लोगों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक संगठित स्थान मिलेगा।”डिप्टी मेयर अभिजीत घटक ने कहा कि “यह कम्युनिटी हॉल आम लोगों की सुविधा और सामुदायिक आयोजनों के लिए बनाया गया है। हमारा प्रयास है कि वार्ड की सभी आवश्यकताओं को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।”मंत्री मलय घटक ने भी अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार और सांसद मिलकर आसनसोल के प्रत्येक वार्ड को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस भवन के बनने से विवाह, सत्संग, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सामाजिक सभाओं के आयोजन में काफी सुविधा होगी।इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसमें स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम पूरे उत्साह, उमंग और शांति के वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 6
Users Today : 5
Users Yesterday : 16