Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

स्कूल के बहाने नदी पहुंचे छात्र, एक की डूबने से मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल : स्कूल जाने का बहाना बनाकर घर से निकले छात्रों की मस्ती जानलेवा साबित हुई। सोमवार को आसनसोल रेलपार इलाके के हाजी कदम हाई स्कूल के कक्षा 10 के छात्र रेहान अंसारी की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब रेहान और उसके पांच-छह साथी स्कूल यूनिफॉर्म में बर्नपुर के पास स्थित नदी में नहाने चले गए।रेहान के पिता मोहम्मद अली हुसैन ने बताया कि सुबह सभी छात्र स्कूल ड्रेस और बैग लेकर निकले थे, जिससे घरवालों को लगा कि वे स्कूल जा रहे हैं।

IMG 20250511 WA0050

लेकिन स्कूल न जाकर वे सभी सीधे नदी किनारे पहुंच गए और नहाने लगे। इसी दौरान रेहान गहरे पानी में चला गया और डूब गया।घटना की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस और आपदा राहत टीम ने तुरंत खोज अभियान शुरू किया, लेकिन देर शाम तक छात्र का शव बरामद नहीं हो सका था।घटना की जानकारी मिलने पर 15 नंबर वार्ड के पार्षद श्याम सोरेन भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बच्चों की लापरवाही और अभिभावकों की अनभिज्ञता ने एक मासूम की जान ले ली।

IMG 20240918 WA0025

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पुलिस ने एक छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है ताकि यह पता चल सके कि वे सभी छात्र कब और कैसे वहां पहुंचे और हादसा कैसे हुआ।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में कई बार पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। न ही कोई चेतावनी बोर्ड है और न ही कोई सुरक्षाकर्मी।अब अभिभावक, स्कूल प्रबंधन और प्रशासन सभी सवालों के घेरे में हैं। एक होनहार छात्र की मौत से इलाके में शोक की लहर फैल गई है। प्रशासन से इस क्षेत्र में सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की जा रही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 6
Users Today : 5
Users Yesterday : 16