Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

अमरनाथ यात्रा गए पूर्व सैनिक के घर हुई बड़ी चोरी

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

रूपनारायणपुर  : अमरनाथ यात्रा पर गए एक पूर्व सैनिक के घर हुई चोरी की गंभीर घटना को लेकर अब पुलिस जांच और तेज़ हो गई है। घटना की सूचना मिलने के कुछ दिनों के भीतर कोलकाता से सीआईडी का फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ और फिर दुर्गापुर फोरेंसिक प्रयोगशाला की चार सदस्यीय टीम मौके पर पहुँच चुकी है। 5 अगस्त को दो घंटे तक इन विशेषज्ञों ने घटनास्थल की गहराई से जांच की।विशेषज्ञों ने विशेष रूप से घर के टूटे हुए ताले, चाबियाँ, दरवाजे के कब्ज़े, फर्नीचर और अन्य संबंधित हिस्सों की तस्वीरें लीं और साक्ष्य एकत्र किए। इस कार्रवाई से मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है।

IMG 20250511 WA0050

गौरतलब है कि पूर्व आर्मी कैप्टन सतीश चंद्र शर्मा, निवासी शांताश्री पल्ली, रूपनारायणपुर, 21 जुलाई को अपनी पत्नी और बेटे के साथ अमरनाथ यात्रा पर गए थे। उन्होंने घर में ताला लगाकर यात्रा की थी। 27 जुलाई की सुबह लौटने पर उन्हें घर में चोरी की जानकारी मिली। सतीश बाबू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि चोर उनके घर से लगभग 17 लाख रुपए मूल्य के सोने के गहने, दो लाख रुपए नकद और 100 चांदी के सिक्के चुरा ले गए।घटना की गंभीरता को देखते हुए रूपनारायणपुर पुलिस सक्रियता से जांच में जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य स्रोतों से अपराधियों की पहचान की कोशिशें जारी हैं। सीआईडी और फोरेंसिक की टीमों का पहुंचना जांच को निर्णायक दिशा दे सकता है।

IMG 20240918 WA0025

फोरेंसिक विशेषज्ञों ने शर्मा परिवार से परामर्श के लिए स्थानीय पुलिस से संपर्क बनाए रखने को कहा है।आज जांच के दौरान रूपनारायणपुर ओसी अरुणाभ भट्टाचार्य, जाँच अधिकारी सुशील किस्कू और अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। हालाँकि पुलिस ने अभी तक जाँच की प्रगति पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, कई अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही परिणाम सामने आ सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 6
Users Today : 5
Users Yesterday : 16