Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

ईसीएल की गाड़ी से छात्रा की मौत, मुआवजे की माँग तेज

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

कुल्टी :  कुल्टी के बेजडीह कोलियरी क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिससे पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल फैल गया। ईसीएल (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) की एक गाड़ी ने 11वीं कक्षा की छात्रा को टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों और मृतका के परिजनों ने कोलियरी परिसर में शव के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए तत्काल मुआवजे की माँग की।मृतका की पहचान राधानगर निवासी नंदिनी गुप्ता के रूप में हुई है। वह अपने मामा के साथ बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रही थी।

IMG 20250511 WA0050

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रानीसयर मोड़ के पास ईसीएल की एक भारी वाहन, जिसमें विस्फोटक सामग्री लदी हुई थी, ने तेज़ रफ्तार में मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद उसे आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।नंदिनी गुप्ता का परिवार इस हादसे से गहरे सदमे में है। जानकारी के अनुसार, दो वर्ष पूर्व उसके पिता का देहांत हो चुका था। तब से वह और उसकी बहनें अपने मामा के घर रह रही थीं। उसी घर से वह स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन बीच रास्ते में जीवन की डोर टूट गई। इस घटना ने पूरे कुल्टी इलाके को झकझोर कर रख दिया।

IMG 20240918 WA0025

पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों ने शव को बेजडीह कोलियरी परिसर लाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आसनसोल नगर निगम के 102 नंबर वार्ड के पार्षद सौरभ माझी भी मौके पर पहुँचे और परिजनों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दर्दनाक घटना है और मृतक परिवार को न्याय मिलना चाहिए। ईसीएल प्रबंधन को तत्काल प्रभाव से उचित मुआवजा देना चाहिए और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कोयला कंपनी की गाड़ियाँ रिहायशी इलाकों में तेज़ गति से चलती हैं और सुरक्षा मानकों की खुलकर अवहेलना की जाती है। इसके पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।प्रदर्शनकारी परिवार की ओर से माँग की गई है कि नंदिनी गुप्ता के परिवार को उचित आर्थिक सहायता दी जाए, साथ ही उसकी बहन की पढ़ाई और देखभाल की जिम्मेदारी कंपनी उठाए। साथ ही, चालक के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए।प्रशासन की ओर से मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। देर शाम तक प्रदर्शन जारी था और परिजन ईसीएल प्रबंधन से लिखित आश्वासन की माँग पर अड़े रहे।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 4
Users Today : 3
Users Yesterday : 16