Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

अंडाल एयरपोर्ट से काशी के लिए उड़ान सेवा शीघ्र शुरू होगी

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

अंडाल :  दक्षिण बंगाल के औद्योगिक क्षेत्र अंडाल स्थित काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट से शीघ्र ही वाराणसी के लिए हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। एयरपोर्ट प्राधिकरण के सूत्रों के अनुसार अक्टूबर माह से यह सेवा प्रारंभ हो सकती है। हालांकि उड़ानों के दिन और समय-सारिणी की औपचारिक घोषणा अभी शेष है। इस नई सेवा से बंगाल के लोगों के लिए महादेव की नगरी काशी तक पहुंचना कुछ ही घंटों में संभव हो सकेगा।

अंडाल एयरपोर्ट पहले ही भुवनेश्वर और गुवाहाटी समेत कई शहरों से जुड़ चुका है। वर्तमान में यहां से बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई सहित सात प्रमुख भारतीय शहरों के लिए उड़ानें संचालित हो रही हैं। ज्यादातर उड़ानों का संचालन इंडिगो एयरलाइंस द्वारा किया जाता है। अब वाराणसी, लखनऊ और जयपुर जैसे शहरों को जोड़ने की योजना पर भी कार्य चल रहा है।

IMG 20250511 WA0050

अंडाल एयरपोर्ट के बुनियादी ढांचे और सेवाओं को लेकर हाल ही में एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने की। इस अवसर पर जिलाधिकारी पोन्नमबलम एस और एयरपोर्ट निदेशक कैलाश मंडल भी उपस्थित रहे। बैठक में एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन सुविधाओं और यात्रियों की सुविधा पर विस्तृत चर्चा हुई। हाल ही में अहमदाबाद विमान दुर्घटना का उल्लेख करते हुए सांसद ने एयरपोर्ट पर एम्बुलेंस की अनुपलब्धता पर चिंता व्यक्त की और अपने सांसद निधि से एक एम्बुलेंस देने की घोषणा की।

बैठक में एयरपोर्ट परिसर में शौचालय निर्माण, पर्यावरण के अनुकूल उद्योगों को प्रोत्साहन और नई हवाई सेवाओं को शुरू करने पर जोर दिया गया। सांसद सिन्हा ने अंडाल से नई दिल्ली के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाने की मांग भी की। साथ ही एयर इंडिया और एयर एशिया जैसी अन्य एयरलाइंस को अंडाल से सेवा प्रारंभ करने के लिए आमंत्रित करने पर विचार-विमर्श हुआ।

IMG 20240918 WA0025

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अंडाल एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने की इच्छा जताई है। यदि वाराणसी सेवा अक्टूबर से शुरू होती है, तो यह तीर्थ यात्रियों और व्यापारियों दोनों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। अंडाल से काशी विश्वनाथ मंदिर तक की दूरी अब मात्र कुछ घंटों में तय हो सकेगी, जिससे दक्षिण बंगाल और पूर्वी भारत के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 6 0
Users Today : 7
Users Yesterday : 48