Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

वोट की रक्षा’ हेतु टीएमसी की रणनीतिक बैठक आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  तृणमूल कांग्रेस द्वारा गुरुवार को सालानपुर ब्लॉक के सभी बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के साथ मिलकर “बंगाल के वोट की रक्षा” विषय पर एक अहम बैठक का आयोजन हिंदुस्तान केबल्स श्रमिक मंच परिसर में किया गया। इस बैठक का उद्देश्य आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन की रणनीति तय करना और मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना था।

बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी मतदाता सूची में अवैध रूप से अन्य राज्यों के नागरिकों के नाम जोड़ने का षड्यंत्र रच रही है, ताकि बंगाल में फर्जी वोटिंग कर चुनाव परिणाम को प्रभावित किया जा सके। वक्ताओं ने दावा किया कि भाजपा की यह रणनीति लोकतंत्र को कमजोर करने की दिशा में एक संगठित प्रयास है।

IMG 20250511 WA0050

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं इस विषय पर पहले ही राज्य के लोगों को सचेत कर चुकी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि भाजपा द्वारा की जा रही मतदाता सूची में छेड़छाड़ को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में बूथ लेवल एजेंटों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण मानी गई और उन्हें इस संदर्भ में विशेष निर्देश दिए गए।

बैठक में बीएलए को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में प्रत्येक मतदाता के नाम की गहराई से जांच करें, पुराने और मृत वोटरों के नाम हटवाएं तथा बाहरी और अवैध रूप से जोड़े गए नामों की पहचान कर उन्हें सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू करें। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2026 में होने वाले विधानसभा चुनावों में “वोट की रक्षा” सबसे बड़ा मुद्दा बनने वाला है और इसके लिए बूथ स्तर पर मज़बूत कार्य प्रणाली विकसित करनी होगी।

इस कार्यक्रम में टीएमसी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे, जिनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता वी. शिवदासन दासू और सालानपुर ब्लॉक टीएमसी अध्यक्ष मोहम्मद अरमान प्रमुख रूप से शामिल थे। इनके साथ ही भोला सिंह, कैलाशपति मंडल, मनोज तिवारी, अपर्णा राय, देवदास चटर्जी, शशिभूषण पांडे एवं अर्धेदु राय जैसे नेताओं की भी भागीदारी रही।

IMG 20240918 WA0025

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा द्वारा चलाए जा रहे कथित मतदाता सूची हेरफेर के षड्यंत्र को नाकाम करने के लिए पार्टी का हर कार्यकर्ता, विशेष रूप से बीएलए, पूरी तरह से सजग, सतर्क और सक्रिय रहे। उन्होंने दोहराया कि हर मतदाता का नाम, पहचान और पता भलीभांति जांचा जाए और सुनिश्चित किया जाए कि केवल योग्य मतदाता ही सूची में शामिल हों।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि टीएमसी प्रत्येक बूथ स्तर पर निरंतर समीक्षा बैठकें आयोजित करेगी, जिससे मतदाता सूची की सटीकता सुनिश्चित की जा सके और आगामी चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हों।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 4
Users Today : 3
Users Yesterday : 16