
आसनसोल : गुरुवार को एनएस रोड स्थित नया धर्मशाला के पास पार्वती अपार्टमेंट के बेसमेंट में एक सराहनीय सामाजिक पहल के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी शामिल हुए।

शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर 14 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाजसेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। आयोजन को सफल बनाने में रक्तदान आंदोलन के प्रणेता प्रबीर धर और उनकी संस्था ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समारोह में प्रबीर धर के अलावा, आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सलाहकार नरेश अग्रवाल, 44 नंबर वार्ड तृणमूल वार्ड कमेटी के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, विमल जालान, रितेश जालान, विकास जालान, राजीव मिश्रा, किशन गोपाल सुरेखा, अरुण केडिया, मनोज माखरिया, रौनक जालान, अमन सन्तोरिया, जनमय गुप्ता, संजय अग्रवाल, मोहन गुप्ता, बबीता केडिया और सुरेंद्र गोयल जैसे गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने पार्वती अपार्टमेंट के निवासियों की इस सामाजिक पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के छोटे-छोटे प्रयासों से ही आसनसोल जिला अस्पताल में रक्त की कमी को दूर किया जा सकता है।
उन्होंने लोगों से नियमित रूप से इस तरह के रक्तदान शिविर आयोजित करने की अपील की। यह आयोजन पार्वती अपार्टमेंट के निवासियों की सामूहिक चेतना और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को दर्शाता है।














Users Today : 3
Users Yesterday : 16