Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

चोरी के शक में युवक की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

बीरभूम :  गुरुवार को बीरभूम जिले के पांचामी इलाके में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। बैटरी चोरी के संदेह में एक युवक को कुछ स्थानीय लोगों ने बीच सड़क पर बेरहमी से पीट डाला। यही नहीं, इस बर्बरता का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक सड़क पर बेसुध पड़ा है और चार से पांच लोग उसे लगातार लात-घूंसों से पीट रहे हैं। वहीं, आसपास मौजूद अन्य लोग तमाशबीन बने सबकुछ देख रहे हैं लेकिन कोई भी पीड़ित की मदद के लिए आगे नहीं आता।

IMG 20250511 WA0050

इस घटना के सामने आते ही पूरे इलाके में रोष फैल गया है। स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस अमानवीय व्यवहार की कड़ी निंदा की है। एक समाजसेवी ने कहा, “अगर किसी पर चोरी का शक है तो उसे पुलिस को सौंपना चाहिए। भीड़ द्वारा इस तरह से सज़ा देना सभ्य समाज के लिए खतरनाक संकेत है। आज एक को मारा गया, कल किसी और को मारा जाएगा। क्या कानून का कोई मूल्य नहीं रह गया?”

घटना की जानकारी मिलते ही पांचामी थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने वायरल वीडियो को आधार बनाते हुए स्वतः संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया है। फिलहाल पीड़ित युवक गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

IMG 20240918 WA0025

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी ताकि आरोपियों की शिनाख्त की जा सके। दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात भी कही गई है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 4
Users Today : 3
Users Yesterday : 16