Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

आसनसोल में टैगोर पुण्यतिथि पर सांस्कृतिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  विश्व कवि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को पश्चिम बर्दवान जिला सूचना एवं संस्कृति विभाग द्वारा आसनसोल युवा छात्रावास सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलावासियों ने कवि की साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

IMG 20250808 WA0029

इस आयोजन में पश्चिम बर्दवान के माननीय जिला मजिस्ट्रेट श्री एस. पोन्नम्बलम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ माननीय अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट श्री संजय पाल, आसनसोल सदर के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट श्री विश्वजीत भट्टाचार्य, आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन श्री अमरनाथ चटर्जी, एमएमआईसी श्री दिव्येंदु भगत सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय प्रबुद्धजन मौजूद थे।

IMG 20250511 WA0050

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और टैगोर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण से हुई। इसके बाद कवि की स्मृति में स्थानीय कलाकारों, छात्र-छात्राओं और सांस्कृतिक प्रेमियों द्वारा गीत, कविता-पाठ, और रवींद्र संगीत पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और कार्यक्रम को एक सजीव सांस्कृतिक संध्या में परिवर्तित कर दिया।

जिला अधिकारी श्री एस. पोन्नम्बलम ने अपने संबोधन में कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर केवल एक कवि नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, शिक्षा और चिंतन के अद्वितीय प्रतीक हैं। उन्होंने भारतीय समाज को नई दृष्टि दी और वैश्विक स्तर पर भारतीय साहित्य को सम्मान दिलाया।

IMG 20240918 WA0025

अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने भी टैगोर के जीवन, उनके विचारों और कार्यों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि टैगोर की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनके आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और सांस्कृतिक जागरूकता फैलाने के लिए सूचना एवं संस्कृति विभाग की सराहना की गई। आयोजन का उद्देश्य न केवल टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित करना था, बल्कि युवा पीढ़ी को उनकी साहित्यिक धरोहर से जोड़ना भी था।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 6 0
Users Today : 7
Users Yesterday : 48