Breaking News
नियामतपुर में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल और दो बाइक बरामद लछीपुर में ग्राहकों से कथित लूट और मारपीट, पुलिस छापेमारी में दुकान बंद, आरोपियों की तलाश जारी चित्तरंजन के बंद रेलवे आवास में मानव कंकाल मिलने से सनसनी, लापता रेलकर्मी से जुड़ने की आशंका आसनसोल भाजपा संगठन में फेरबदल, दो जिला महासचिव बदले, नई जिम्मेदारियों से संगठन को गति देने की तैयारी पांडवेश्वर में आज उद्योग एवं निवेश सम्मेलन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर होगा मंथन कुल्टी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की मंत्री ने ली जानकारी

आर्य समाज की जमीन बिक्री विवाद पर मोहल्ले में बवाल

Facebook
Twitter
WhatsApp

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

आसनसोल :  सोमवार को शहर के तरी मोहल्ला क्षेत्र में आर्य समाज से जुड़ी एक जमीन की संभावित बिक्री को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया। भाजपा पार्षद गौरव गुप्ता के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने डीएवी स्कूल के कराटे शिक्षक सुनील ठाकुर का घेराव कर तीव्र विरोध दर्ज कराया। नागरिकों ने चारदीवारी पर बड़े अक्षरों में लिख दिया—“यह सामाजिक स्कूल की जमीन है, सरकारी जमीन है, बिकाऊ नहीं है।” यह संदेश देखने के बाद सुनील ठाकुर मौके पर पहुंचे और दीवार पर लिखे शब्दों को मिटाने लगे। इसी दौरान स्थानीय लोगों में आक्रोश भड़क उठा और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

IMG 20250811 WA0058

पार्षद गौरव गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि यह जमीन किसी भी हालत में बेची नहीं जाएगी। उनके अनुसार, इस भूखंड का उपयोग वर्षों से प्रस्तावित एक स्कूल भवन निर्माण के लिए होना चाहिए। क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से आशा रही है कि यहां एक नया विद्यालय बने, जिससे बच्चों को शिक्षा का लाभ उनके घर के पास ही मिल सके। उन्होंने आरोप लगाया कि अब इस जमीन को बेचने की कोशिश हो रही है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुप्ता ने चेतावनी दी कि वे इस मामले में सड़क से लेकर अदालत तक लड़ाई लड़ने को तैयार हैं और किसी भी कीमत पर इस जमीन को बचाया जाएगा।

IMG 20250511 WA0050

दूसरी ओर, आर्य समाज की ओर से आए सुनील ठाकुर ने विवाद को निराधार बताते हुए कहा कि इस भूखंड पर स्कूल बनाना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। उनके अनुसार, वर्तमान में आसनसोल के आर्य कन्या विद्यालय का पुनर्निर्माण किया जा रहा है, जिस पर लगभग चार करोड़ रुपये का व्यय होगा। इसलिए, संसाधनों का इस्तेमाल उसी निर्माण कार्य में किया जाएगा। ठाकुर ने कहा कि यहां बेवजह का विवाद खड़ा किया जा रहा है, जबकि संगठन का उद्देश्य शिक्षा के लिए संसाधनों का सही उपयोग करना है।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा भी तेज है कि यदि जमीन की बिक्री हुई, तो क्षेत्र की शिक्षा संबंधी संभावनाओं पर नकारात्मक असर पड़ेगा। मोहल्ले में इस मुद्दे को लेकर दो पक्ष स्पष्ट रूप से बन गए हैं—एक पक्ष स्कूल निर्माण के लिए जमीन सुरक्षित रखने का समर्थक है, जबकि दूसरा पक्ष वर्तमान निर्माण कार्य के लिए धन जुटाने के प्रयास को प्राथमिकता देने की बात कर रहा है।

सोमवार का पूरा दिन तरी मोहल्ला में इसी विवाद के इर्द-गिर्द गहमागहमी में बीता। पुलिस भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना को टाला जा सके। मामले के तूल पकड़ने की संभावना को देखते हुए आने वाले दिनों में यह विवाद और गरमा सकता है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 4 6 0
Users Today : 7
Users Yesterday : 48